google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी ब्लाक में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य प्रारंभ, वनांचल क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

ओम गोलछा डौण्डी,cg24 आजतक न्यूज

कुसुमकसा — कोरोना संक्रमण के गावो में दस्तखत देने व लाक डाउन के बीच वनांचल क्षेत्रो में निवासरत ग्रामीणों के आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने की शासन की महत्वपूर्ण योजना तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य चालू हो गया है किंतु कोरोना संक्रमण के तेजी से पांव पसारने को लेकर तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मास्क व सोशल डिस्टेसिंग को लेकर गम्भीर नजर आ रहे है वही ग्रामीणों द्वारा तोड़े गए तेंदूपत्ता की खरीदी के लिए बनाए गए फड़ में फड़ मुंशी गम्भीर नजर आ रहे है कुछ ऐसा ही नजारा ग्राम खलारी में बनाये गए फड़ में देखने को मिला जहाँ तेंदूपत्ता बिक्री करने आये ग्रामीण ना तो मास्क लगाए थे और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे थे ,और उनका द्वारा लाया गया तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही थी ,जिसको देखकर नही लग रहा था कि बालोद जिला में लाक डाउन लगा है ,
तेंदूपत्ता बिक्री करने आये ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 5 बजे से तेंदूपत्ता तोड़ने घर से निकलते है व लगभग 10–11बजे वापस घर आते है ,तद्पश्चात घर का कार्य करने के बाद 25-25 पत्तो का बंडल बनाकर तीन–चार बजे फड़ में बिक्री करने जाते है ,मास्क ना लगाने के सम्बंध में पूछे जाने पर भूल जाने की बात कही , तेंदूपत्ता के पंजीकृत समितियों में ग्रामीणों के पंजीयन के बाद ही उस ग्रामीण का तेंदूपत्ता समिति के माध्यम से खरीदा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *