बालोद नगर पालिका के एल्डरमेन विपिन दिवान के द्वारा इस बढ़ते कोरोना संक्रमण से आमजन को राहत प्रदान करने के लिए अपनी निधि के 2 लाख रुपये से चिकित्सा सामग्री देने से शहरवासियों ने उनके इस कार्य को सराहा

cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- बालोद बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्र में पार्षद एवं एल्डरमैन की निधि से कोरोना महामारी से बचने संसाधनों की खरीदी हेतु अनुमति दिया उसी के तहत बालोद नगर पालिका के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एल्डरमैन विपिन दीवान ने कोरोना काल में अपने निधि के 2 लाख रुपये से कोरोना की इस महामारी से आमजन को राहत मिले इसके लिए इस राशि का सदुपयोग करते हुए आज ऑक्सीमीटर मशीन बालोद नगर पालिका के उपाध्यक्ष अनिल यादव पार्षद सतीश यादव बंटी शर्मा साजन पटेल के साथ जाकर विपिन दीवान के पार्षद निधि से लिये समान को बालोद तहसीलदार रश्मि वर्मा को सौंपा ।
बालोद नगर पालिका के उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ।आगे भी अन्य पार्षदों के निधि का उपयोग जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराना ऑक्सीमीटर ,ऑक्सीजन टंकी,सैनिटाइज खरीदी कर शासन की गाइड लाइन के अनुसार से कोरोना से जंग जीतने का प्रयास किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904