Cg24 आजतक न्यूज
थाना बालोद के द्वारा कच्ची महुआ शराब कुल 110 लीटर कीमती 33,000 रू एवं एक मारूती कार 800 सफेद रंग, क्रमांक सी.जी 08 डी 0112 कीमती 80,000 रू बरामद किया गया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम हेतु जिला दण्डाधिकारी महोद्य के द्वारा संपूर्ण जिला वालोद में लॉक डॉउन घोषित किया गया हैं, जिस दौरान समस्त व्यवसायिक परिसर एवं संपूर्ण शराव दुकान को वंद रखने आदेशित किये हैं। जिस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में जिला वालोद में पूर्ण लॉक डाउन पर देशी महुआ कच्ची शराब का परिवहन एवं विक्री पर रोक लगाने हेतु दिनांक 10.05.2021 के रात्रि में उपपुलिस अधीक्षक प्रशांतसिंह पैकरा, उपानरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आर.क 162 वेदप्रकाश साहू, आर.क 215 पुरूषोत्तम यादव, आर.क. 503 शोभित मरकाम एवं शासकीय वाहन क्रमांक सी.जी 03 5646 में वाहन चालक आर.क 270 रविशंकर वंजारे के साथ रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के लिये ग्राम झलमला की ओर गया था, कि ग्राम झलमला के पास मुखवीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपनी कार मारूती 800 सफेद रंग का क्रमांक सी.जी 08 डी 0112 में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रख कर ग्राम चिचवोड़ की ओर जा रहा है, कि सूचना पर मारूती 800 कार को घेरा बंदी कर पकड़ने से उक्त कार में दो अलग -अलग रस्सी के बोरा के अंदर पालीथिन की यैली में 70 लीटर व 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 110 लीटर कीमती 33000 रू एवं एक मार्ती कार 800 सफेद रंग का कृमांक सी.जी 08 डी 0112 कीमती 80,000 रू को आरोपी गिरिश कुमार बघेल पिता किसुन लाल बघेल उम्र 41 साल ग्राम पोण्डी थाना व जिला बालोद से वरामद कर कब्जा पुलिस लेकर थाना बालोद में अपराध कं. 144/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904