google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला मुख्यालय बालोद में अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से 42 बेडेड आक्सीजन युक्त नवीन कोविड केयर सेंटर तैयार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग को किया गया हैण्डओवर



बालोद cg24 आजतक न्यूज


जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखकर कलेक्टर जनमेजय महोबे की पहल पर अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से 42 बेडेड आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर की सुविधा आज जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई। जिला मुख्यालय बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप पुराना कन्या छात्रावास भवन में 42 बेडेड आॅक्सीजन युक्त नवीन कोविड केयर सेंटर तैयार हो गया है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा की उपस्थिति में आॅक्सीजन पाइप लाईन जनरेटर सहित कोविड केयर सेंटर को स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया। कलेक्टर ने बताया कि बारह दिनों में निर्मित इस आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर में जम्बो सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में आॅक्सीजन की कमी न हो। यह आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर निर्मित हो जाने से जिले में कोविड संक्रमित मरीजों को राहत मिलेगी।
कलेक्टर ने बताया कि इसमें किसी भी तरह की शासकीय राशि का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा व्यापारी एवं अन्य संगठनों को कोविड केयर हेतु आगे आकर मदद करने की अपील की गई थी। इसके उपरांत बालोद जिले के कई संगठनों से निःशुल्क सेवा, आॅक्सीजन सिलेण्डर प्रदाय, आॅक्सीमीटर, थर्मामीटर प्रदाय, सीटी स्केन निःशुल्क सुविधा, कोविड मरीजों हेतु एम्बुलेंस आदि मदद की गई। जिसमें 72 बेड का भी कोविड केयर सेंटर संचालित है। इसी कड़ी में कलेक्टर की पहल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के सामुदायिक प्रयास से यह कार्य संपादित हुआ, जो जिले के हेल्थ सेक्टर में अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ.एस.एस.देवदास, जिला ख्टीकाकरण अधिकारी डाॅ.एस.के.सोनी, एम.डी.मेडिसीन डाॅ. देवेन्द्र साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *