Cg24 आजतक न्यूज़
‘कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिला बालोद में दिनांक 12 मई 2021 को 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। जिसमें विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत महादेव भवन बालोद में फ्रंट लाईन वर्कर व एपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जावेगा त्तथा बालमंदिर स्कूल बालोद व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लाटाबोड़ में बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। विकासखण्ड डौण्डी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा में बीपीएल, एपीएल, फ्रंटलाईन वर्कर व अंत्योदय कार्डधारी लोगों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव में बीपीएल, एपीएल, फ्रंटलाईन वर्कर व अंत्योदय कार्डधारी लोगों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। विकासखण्ड गुण्डरदेही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरुण्डरदेही व अर्जुन्दा में बीपीएल, एपीएल फ्रंटलाईन वर्कर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माहुद बी एवं कुरदी में बीपीएल, एपीएल फ्रंटलाईन वर्कर व अंत्योदय कार्डधारी लोगों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। इसी प्रकार विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में अंत्योदय व एपीएल कार्डधारी तथा शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहामार में बीपीएल कार्डधारी व फ्रंटलाईन वर्कर का कोविड टीकाकरण किया जावेगा)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904