टीकाकरण का लाभ बताते हुए, टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया



विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रन हेतु बालोद जिले में लागू लॉकडाउन के नियमो के पालन हेतु लॉकडाउन के दौरान जारी किये गये कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के पालन हेतु व क्षेत्र में बने कंटेन्टमेंट जोन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देने वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत फ्लैग मार्च के माध्यम आम जन को प्रेरित कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भाग लेने व वैक्सीन लगाने हेतु अपील करने आज दिनांक 12.05.21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते के नेतृत्व में संयुक्त रूप से थाना बालोद, थाना अर्जुंदा एवं थाना सुरेगांव क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों, वैक्सीनेशन केन्द्रो व कंटेन्टमेंट जोन का फ्लैग मार्च कर निरीक्षण किया गया।
यह फ्लैग मार्च वज्र वाहन के साथ थाना बालोद के पाररास , ग्राम तरौद, जुंगेरा , कोहंगटोला ,घुमका , जगन्नाथपुर सांकरा, थाना अर्जुंदा के ग्राम पिरीद, कुरदी, कुटेली, धनगांव , चौरेल , लासाटोला , डुंडेरा , नवागांव,
परसतराई ,मोहलाई , कोड़ेवा,कादुल, मोहंदीपाठ, मटेवा, भालूकोंहा , भुरकाभाट, गब्दी, एवम् बॉर्डर चेकपोस्ट चिरचार का भ्रमण कर,थाना सुरेगांव के ग्राम सुरेगाव, भेड़ी ,बुंदेली , बापरा, भीमकन्हार ,तेलीटोला, शिकारी टोला, मुड़खुसरा का भ्रमण कर बालोद में समाप्त किया गया। कुशलक्षेम से अवगत हुए एवं आवश्यक निर्देश दिए । कन्टेनमेंट जोन एवं चेकपोस्ट में ड्यूटीरत जवानों के कुशलक्षेम से अवगत हुए एवं आवश्यक निर्देश दिए ।
इस दौरान लाऊड स्पीकर के माध्यम से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर , बेवजह घर से बाहर निकलने वालो को घर में रहने अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने, आवश्यक होने पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने, हाथों की साफ सफाई, दो गज दूरी इत्यादि के संबंध में हिदायत दी गई।


फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते द्वारा वैक्सीनेशन केन्द् जगन्नाथपुर संकरा, अर्जुंदा, कुरदी, भरदाकला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं वैक्सीन लगाने वाले लोगो से मुखातिब होकर वैक्सीनेशन के फायदे के संदर्भ में जानकारी दी गई, साथ ही वैक्सीनेशन केन्द्रो में कार्यरत् स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं वैक्सीनेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिक पॉजीटिव केश वाले ग्रामो का निरीक्षण किया गया, साथ ही कंटेन्टमेंट जोन पाररास, तरौद , भालूकोन्हा, मटेवा, चौरेल,मुड़खुसरा का विशेष निरीक्षण कर जोन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्मचारियों को कंटेन्टमेंट जोन हेतु निर्धारित आवश्यक प्रोटोकॉल के पालन के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी के हमराह डीएसपी प्रशांत पैकरा, डीएसपी कमलजीत पाटले, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर , डीएसपी विनय साहू , थाना प्रभारी बालोद जी एस ठाकुर, थाना प्रभारी अर्जुंदा कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी सुरेगांव अमित तिवारी व यातायात प्रभारी निरीक्षक आर0 एस0 सिन्हा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904