

Cg24 आजतक न्यूज़
कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज दल्ली राजहरा पहुंचकर नगर में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चल रहे कार्यों का समीक्षा किया एवं टीकाकरण केंद्रों व कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।
कोविड संक्रमण के रोकथाम एवं मरीजों के इलाज को लेकर दल्ली राजहरा में चल रहे कार्ययोजनाओं से मंत्री को नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने अवगत करवाया।
केबिनेट मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया ने नगर के बीएसपी हॉस्पिटल में चल रहे 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया एवं नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए टीका लगवाने का अपील किया।।
जिसके पश्चात एकलव्य विद्यालय एवं लाल मैदान स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं फल वितरण किया,कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ,विद्यालय प्रतिनिधि पीयूष सोनी ,अनिल लोढ़ा ,ब्लॉक कांग्रेस राजहरा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम ,पार्षद स्वप्निल तिवारी ,युवा नेता रविकांत देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904