google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ईद व अक्षय तृतीया के मद्देनजर तहसीलदार ने ली बैठक,कहा लाकडाऊन में कोविड दिशा निर्देशों के तहत ही पर्व मनाए

Cg24 आजतक न्यूज

डौण्डी लोहारा :-आज नगर पंचायत के सभाकक्ष में ईद व अक्षय तृतीया त्यौहार के मद्देनजर आज कोविड नियमो के परिपालन हेतु तहसीलदार आर आर दुबे,थाना प्रभारी मनीष शर्मा,सीएमओ मनीष गायकवाड़ की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया इस बैठक में नगर के एल्डरमेन हस्तीमल सांखला, ताराचंद जैन, एल्डरमेन संजय गुप्ता,यतेंद्र देवांगन,गोपी साहू सहित मुस्लिम जमात जामा मस्जिद के सदर करामत हुसैन,नायब सदर अशरफ सिद्दीकी,खजांची सादिक खान,सेक्रेटरी फईम सिद्दीकी,अब्दुल करीम बख्श,शेख अजहर सिद्दीकी शामिल हुए।

तहसीलदार आर आर दुबे ने बैठक में सभी से यह अपील की व कहा की अभी जिले के अंदर कोरोना गाडलाइन के अनुसार लाकडाऊन लगाया गया है। व इसकी रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी किये गए है। उसी के तहत आप सबको अपने अपने त्यौहार को मनाना है। और निर्देशो का कड़ाई से पालन करना है। ईद में भी मुस्लिम जमात के सभी लोग इस बात का ध्यान रखेंगे वही अक्षय तृतीया में भी शादी कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसे कार्य न हो इस पर भी सावधानी रखने की हिदायत दी व नियमो का पालन करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *