google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रबी की फसलों के लिए मंडी को तत्काल प्रारंभ की जाए : पुष्पेंद्र चंद्राकर

बालोद :- जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से अनाज मंडियों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में मंडी बंद होने से किसानों को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है और वे अपनी फसलों को औने पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। बेमौसम बारिश की मार झेलने के बाद किसानों के हाथ कुछ फसल प्राप्त हुई है वो भी सरकार की गलत नीतियों की भेंट चढ़ गई है। स्वयं को किसानों के सच्चे हमदर्द बताने वाले प्रदेश की कांग्रेस सरकार मंडियों न खोलकर क्या संदेश देना चाहती है इसे स्प्ष्ट करें। पूरा प्रदेश आज कोरोना के संकट से जूझ रहा है लेकिन सरकार को न तो आम जनता की चिंता है और न ही किसानों की। उन्हें चिंता है तो सिर्फ शराब की।उन्हें किसानों की चिंता होती तो रबी फसल की खरीदी के लिए मंडियों को खोलने की छूट प्रदान करती लेकिन ऐसा न कर वे किसानों को शोषण होने पर मजबूर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *