Cg24 आजतक न्यूज

डौण्डी लोहारा /देवरी :-आज विश्व नर्स दिवस के दिन जिले के दो बड़े नेता व जनप्रतिनिधि आज दिनभर अपने अपने क्षेत्रों में दौरे पर रहे जिनमे डौण्डी लोहारा विधायक व महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया अपने निज निवास स्थान के टिकाकरण केंद्र सहित दल्ली राजहरा ,चिखलाकसा व बटेरा कोविड सेंटरों का निरीक्षण की व नर्स लोगो से मिलकर उनको बधाई दी वही देर शाम 5 बजे मंत्री गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी के अस्पताल भी पहुंची व कार्य कर रहे नर्सो से मिलकर उनको नर्स दिवस की बधाई दी व फल वितरण किया वही क्षेत्रीय विधायक कुँवरसिंह निषाद भी देर रात 8 बजे के करीब देवरी अस्पताल पहुंचकर नर्सो को बधाई दी व उनसे बातचीत कर हालचाल पूछा व जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, अनिल लोढा,श्रीमती शांति भट्ट,आशीष तिवारी,दुर्गा ठाकुर,कोदुराम दिल्लीवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904