google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर की अपील पर कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक ने किया पचास हजार रूपए का दान



बालोद cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा कोरोना के संक्रमण से निपटने एवं राहत उपाय के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील पर गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अचैद के 84 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन सिंह चन्द्राकर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय पहुॅचकर कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए पचास हजार रूपए कलेक्टर को सौंपा। कलेक्टर महोबे ने सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्राकर के इस कार्य की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्राकर ने विगत वर्ष भी कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए एक लाख रूपए राशि प्रशासन को दान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *