cg24 आजतक न्यूज
छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद अबरार सिद्दीकी,अधिवक्ता मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने की मुस्लिम जमात से घर पर रहकर ईद मनाने की अपील
कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये जरूरी है सामाजिक दूरी मुस्लिम समाज घर पर ही रहकर करें शरीअत के मुताबिक ईद की नमाज अदा-मो.अबरार सिद्दीकी,मो.आदिल सिद्दीकी
बालोद-छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद अबरार सिद्दीकी एवं अधिवक्ता मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ मुस्लिम जमात से अपील की है कि इस वैश्विक महामारी से आज पूरा देश पूरा प्रदेश जूझ रहा है बालोद जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है ऐसे में शासन प्रशासन के द्वारा महामारी के रोकथाम के लिये जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं, इन दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ईद का त्यौहार पूरी सादगी के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए घर पर रहकर ही मनाना है एवं शरीअत के मुताबिक ईद की नमाज अदा करनी है और शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए देश के जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण पेश करना है और अपने मुल्क और पूरी मानवजाति को कोरोना महामारी से बचाने अल्लाह पाक से दुआ करनी है।
मोहम्मद अबरार सिद्दीकी,मोहम्मद आदिल सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के मुस्लिम जमात से अपील की है कि पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि व सल्लम ने मोमिनों से कहा है कि नमक से इफ्तार कर लेना, ईद पर पुराने कपड़े पहन कर नमाज अदा कर लेना मगर अपने पडोस में किसी को भूखा मत सोने देना फिर आपका पड़ोसी किसी भी मजहब का क्यों ना हो हम अल्लाह और अल्लाह के रसूल को मानने वाले लोग हैं इस लाकडाउन में हमें इन्सानियत का फर्ज अदा करते हुए अपने पड़ोसियों का पूरा ख्याल रखना है,अपने पडोसियों के साथ ईद की खुशियां बांटते हुए जरुरतमंदों की मदद करनी है और अबकी ईद सबकी ईद का पैगाम देना है।
हमने पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन और शासन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए घर पर रहकर ईद का जश्न पूरी सादगी के साथ मनाया था और इस साल भी उसी सादगी के साथ ईद का जश्न मनायें और दरगाह कब्रिस्तान में भीड़ जमा करने से बचें मास्क का लगातार इस्तेमाल करते रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904