google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आज बालोद, गुरुर थाना क्षेत्र के कंटेन्टमेंट जोन में स्थित ग्रामों सहित अन्य ग्रामों में फ्लैग मार्च कर विवाह कार्यक्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

Cg24 आजतक न्यूज

विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रन हेतु बालोद जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले में प्रवर्तन किये गए लॉकडाउन के संबंध में जारी कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के पालन हेतु व क्षेत्र में बने कंटेन्टमेंट जोन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत वैक्सीन लगाने हेतु अपील करने आज दिनांक 14.05.21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर ए के वाजपेयी व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते के द्वारा अन्य अधिकारीगण के साथ थाना बालोद, व थाना गुरुर क्षेत्र के कंटेन्मेंट जोन में स्थित ग्रामों सहित अन्य विभिन्न ग्रामो में फ्लैगमार्च कर तैनात जवानों से लॉक डाउन नियमों के पालन के संबंध में जायजा लिया गया साथ ही लोगो से घरों में ही रहने व बेवजह बाहर न निकलने की समझाइस दी गयी।

फ्लैगमार्च वज्र वाहन के साथ बालोद शहर से प्रारंभ होकर थाना बालोद एवं थाना गुरुर क्षेत्र के ग्राम झलमला, पाकुरभाट, देवारभाट, जगतरा, जमरुवा, सांकरा, करहीभदर, मुजगहन, सोरर, अर्जुनी, सोहपुर,अर्जुनी, अमोरा, गोड़री, निपानी, नागाडबरी, तमोरा, सुर्रा, भोथली, धनेली-बोड़रा, कोचेरा, भुलनडबरी, बोरतरा, गुरुर टाऊन, बोहारडीह, कुलिया, कनेरी, भेजा-मैदानी, बोरतरा, तार्री, भरदा, धनोरा, करहीभदर, सांकरा, जमरुवा, जगतरा, झलमल इत्यादि ग्रामों में किया गया।इस दौरान आम लोगो को लाऊड स्पीकर के माध्यम से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने की हिदायत दिया गया एवं कंटेन्टमेंट जोन ग्रामों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्मचारियों को कंटेन्टमेंट जोन हेतु निर्धारित आवश्यक प्रोटोकॉल के पालन के संदर्भ में आवश्यक दिशा ‍निर्देश दिया गया तथा ग्राम बोरिदकला में एक विवाह कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल के नियमो के पालन के सम्बंध में ADM व ASP महोदय के द्वाराकस्मिक जांच की भी की गयी।

फ्लैग मार्च में ADM एवं ASP व SDOP बालोद दिनेश कुमार सिन्हा,SDM गुरुर अमत श्रीवास्तव,डीएसपी प्रशांत पैकरा, डीएसपी श्री कमलजीत पाटले, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर,थाना प्रभारी बालोद जी एस ठाकुर, थाना प्रभारी गुरुर अरुण नेताम,तहसीलदार गुरुर एवं यातायात थाना बालोद व संबंधित थानों के आर0 अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *