google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही में कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मनाई गई ईद.. कोरोना ने छीना त्योहारों की खुशी

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू – गुंडरदेही नगर सहित ग्रामीण अंचलों में आज मुस्लिम भाइयों ने आपसी प्रेम, सौहार्द्र और एकता का प्रतीक ईदउल- फितर का त्यौहार शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ गुंडरदेही में मनाया गया l कोरोना संकट के बीच मुस्लिम भाइयों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की l मुस्लिमों का पवित्र त्यौहार ईद रमजान के पूरे 30 दिनों के रोजे रखने के बाद आता है वही गुरुवार को चांद की तस्दीक होने के साथ ही 30 रोजे भी पूरे हो गए,

हालांकि गुंडरदेही क्षेत्र में बादलों की वजह से चांद का दीदार नहीं हो पाया लेकिन अन्य शहरों से चांद की तस्वीर होने के बाद गुंडरदेही शहर में भी मुस्लिम भाइयों ने चांद दिखने व आने वाले कल की ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी l

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के द्वारा 11 मई को जारी आदेश में लॉक डाउन के नियमों का हवाला देते हुए प्रदेश के सभी मस्जिद कमेटियों के मुतवलियों को ईद मनाने के लिए गाइडलाइन जारी किया था जिसमें ईदगाह, मस्जिद में लॉकडाउन के नियम अनुसार सिर्फ 5 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी, जिस पर अमल करते हुए क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अपने-अपने घर पर ही नमाज अदा कर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी l उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना संकट के बावजूद भी ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया खासकर रोजेदारों के चेहरों की रौनक देखते ही बनती थी lशहर में 7 साल से लेकर उम्रदराज लोगों ने भी पूरी शिद्दत के साथ माहे रमजान के रोजे रखें l ईद उल अजहा के पवित्र मौके पर गुंडरदेही मुस्लिम समाज के अब्दुल गफ्फार तिगाला, मोहम्मद सलीम (पार्षद), अब्दुल जब्बार तिगाला, अलानूर निर्वाण, शेख फहीम कुरैशी, हाजी मोहम्मद नूर, हाजी आफताब कुरैशी, मोहम्मद सलीम (पायल), फैज बख्श, रिजवान तिगाला, हाजी जैनुद्दीन, मोहम्मद जफर गोरी, मजीद खान ,इस्माइल तिगाला ,मोहम्मद रजा बक्स हाजी आरिफ खान अजहरी, मौलाना मोहम्मद सफीक खान, मोहम्मद फारुख निर्माण ने क्षेत्र के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए देश के लिए अमन व शांति की दुआ की उक्त जानकारी दैनिक भास्कर के पत्रकार शब्बीर रिजवी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *