google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद मोहन मंडावी व पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी को मिला दो वेंटिलेटर

Cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला- देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व कोविड उपचार केन्द्र में अब दो वेंटिलेटर की सुविधा भी हो गई है। स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह से आग्रह किया था कि देवरी में भी वेंटिलेटर की सुविधा प्रदान की जाए। जिसके बाद सांसद व डाॅ रमन सिंह ने बालोद कलेक्टर से चर्चा कर वेन्टिलेटर उपल्ब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था।
प्रदेश भाजपा मछुवारा प्रकोष्ट के सहसंयोजक शिवकुमार धरमगुड़े ने बताया कि सांसद मोहन मंडावी से स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्होने फोन पर देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वेंटिलेटर की आवश्यकता को लेकर चर्चा की थी साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह से भी उक्त विषय फोन से चर्चा किया गया था। जिसके 15 दिवस के अंदर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो गई। देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थानीय क्षेत्र के लिहाज स्वास्थ्य सेवा के लिए मुख्य केन्द्र है सुविधा के अभाव में ग्रामीण मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे इस दौरान कई ग्रामीण काल कवलित हो चुके हैं ऐेसे समय में देवरी स्थित कोविड सेंटर ग्रामीणों के इलाज के लिए संजीवनी साबित हुई है और अब यहां गभीर मरीजों को भी वंेटिलेटर का सहारा मिल सकेगा। क्षेत्र की महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उक्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अंचल के ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह का हृदय अभार व्यक्त किया है। जिसमें प्रदेश भाजपा मछुवारा प्रकोष्ट के सहसंयोजक शिवकुमार धरमगुडे़, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिनेश्व बघेल, सांसद प्रतिनिधि हरिश कटझरे, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, चेमन देशमुख, निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, टुमन साहू, हेमलाल साहू, हेमलाल देशलहरा, विवेक वैष्णव, संदीप मानिकपुरी, संजीव देवदास, रामलाल नायक, डीसोक जांगड़े, उत्तम साहू, व्यापारी संघ अध्यक्ष गजेन्द्र सिन्हा व कार्यकर्ताओं एवं अंचलवासियों के द्वारा अभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *