google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

युवा प्रकोष्ठ साहू समाज के द्वारा टीकाकरण के लिए समाज के युवाओं को कर रहे हैं जागरूक

cg24 आजतक न्यूज़

साहू युथ विंग समाज के युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए कर रहे हैं। प्रेरित टीकाकरण में समाज के बीच फैला रहे जागरूकता क्योंकि टीकाकरण को लेकर अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ है संशय

बालोद cg24 आजतक न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ एक मई से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 18 साल से 44 साल के लोगों को निशुल्क टीकाकरण लगाया जा रहा है विगत दिनों साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू एवं रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने अपने-अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर टीका लगवाया। साथ ही समाज के तीनो युवा पदाधिकारियों द्वय संयुक्त रुप से विज्ञप्ति जारी कर टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रदेशभर के समाज के युवाओं को टीका लगाने का आह्वान किया।
संदीप ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक गहन रिसर्च के पश्चात अथक परिश्रम से दो वैक्सीन कोविशील्ड एवं को-वैक्सीन का निर्माण किए हैं जो कि पूरी तरह से कारगार एवं सुरक्षित है इसका शरीर में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। कोरोना के बचाव के लिए यह एक सुरक्षा कवच है जो संजीवनी का काम करता है उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे , या अफवाह में न आए वैक्सीनेशन सेंटर में जाए और वैक्सीन जरूर लगाएं।
ओम प्रकाश साहू ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है कोरोना का टीका आपको एवं आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है इसलिए बेझिझक होकर टीका लगवाना चाहिए।
प्यारेलाल साहू ने कहा कि टीकाकरण कराकर छग को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी युवा को आगे आने की जरूरत है उन्होने सभी युवाओ को टीका लगवाने की सलाह देते हुए कहा कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है यह टीका पूरी तरह से प्राण रक्षक कवच के रूप में कार्य करती है उन्होंने कहा कि सभी युवा टीका लगाकर संकट की इस घड़ी में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक देशभक्त हिंदुस्तानी होने का फर्ज अदा करें।
साथ ही तीनों युवा पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा 18 से 44 साल के युवाओं को निशुल्क टीकाकरण की तारीफ करते हुए सुचारू रूप से चलाए जा रहे है वैक्सीनेशन ,टीकाकरण केंद्र के व्यवस्था के लिए पूरे मेडिकल स्टाफ ,कर्मचारी गण एवं कोरोना वॉरियर्स का सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *