google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रविवार को भी दल्ली राजहरा में खुलेआम बिक रहा शराब :- सौरभ लुनिया

Cg24 आजतक न्यूज

आज कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया कि शराब बंदी के नाम पर छत्तीसगढ़ बन गया है शराब मंडी-सौरभ लूनिया।
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता सौरभ लूनिया ने दल्ली राजहरा के हर चौक में बिक रहे शराब को देखते हुए प्रदेश सरकार पर टिप्पणी की है। सौरभ ने कहा कि आज जिस प्रकार कोविड-19 के हालात को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है और पूरा देश और हमारा प्रदेश और जिले भर में लॉकडाउन किया गया है हर व्यक्ति अपने घर के अंदर बंद है और रविवार को आदेशित किया गया है कि कोई दुकान या कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे तथा रविवार को पूर्ण लॉक डाउन रहेगा वहीं दूसरी ओर हमारे शहर के मुख्य चौक गुप्ता चौक ,जैनभवन चौक एवम अन्य चौक पर खुलेआम लोगों को बुलाकर दारू की सप्लाई की जा रही है जो कि बेहद निंदनीय है क्योंकि सरकार गरीबों और बेसहारों को लॉकडाउन के माध्यम से बंद कर रही और दूसरी ओर शराब का बांटना राज्य सरकार की मंशा को साफ दर्शाता है आज लगता है ” राम राज्य में दूध मिले हैं कृष्ण राज में घी भूपेश राज में खुलेआम दारू मिले हैं और अपन गहना चावल आओ घर बार बेच के पी “। सौरभ यही तक नही रुके उन्होंने प्रदेश सरकार पर महिलाओं के साथ किए गए शराबबंदी के झूठे वादे पर सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देने की नसीहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *