google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महावीर कोविड सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को साहू समाज दे रहा गिलोय,फल और बेल के पौधे

Cg24 आजतक न्यूज

बालोद:-जिस प्रकार से वैश्विक महामारी कोविड पिछले साल की तुलना में इस साल कई गुना ज्यादा जनहानि के साथ अपनी शुरुआत किया था लेकिन लोगों के हौसलों के आगे पस्त होते इस महामारी से लोगों में खुशी की लहर है। कई लोगों को आपदा ने अपने चपेट में लेने का प्रयास किया लेकिन बुलंद इरादों के बीच में हारता नजर आया। ऐसे ही जिले के जैन संगठन द्वारा संचालित महावीर कोविड सेंटर जो लगभग एक महीना से संचालित है अपने सेवा भाव से लोगों के हौसला बढ़ा रही है और लोग यहां से दिन प्रतिदिन स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं आज दिनांक 17 मई 2021 को भी ऐसे ही सेंटर से दो संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर अपने घर की और रवाना हुए जिसे कोविड-सेंटर प्रभारी डॉ प्रदीप जैन और उनके संचालक मंडल के साथ जिला साहू समाज बालोद के साथियों ने अपने घर के आस-पास औषधि पौधा बेल रोपित करने हेतु प्रदान किया तथा इस कोरोना काल मे राष्ट्रीय औषधि की तरह प्रयोग किए जाने वाले गिलोय को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा पीने के लिए तथा स्वास्थ्य समृद्धि हेतु फल प्रदान कर विदाई किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रदीप जैन ने कहा की साहू समाज के द्वारा वर्तमान संकट काल में प्रशासन के साथ हमारी संस्था को भी समय-समय पर सहयोग करते आ रही है हम उनके आभारी हैं।
जिला साहू संघ बालोद के अंकेक्षक रघुनंदन गंगबोईर ने उपचार करा रहे मरीजों को संबोधित करते हुए कहा जैन समाज के सेवा भाव कि चारों और तारीफ हो रही है और उनके साथ हमारा समाज भी इस सेवा में लोगों का हौसला बढ़ाने हेतु हमेशा तत्पर रहेगा।
युवा प्रकोष्ठ संयोजक तोमन साहू ने कहा कि आप सभी के हौसला के आगे कोरोना परास्त हो रहा है यह हौसला आगे भी बड़ा के रखना है तथा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती पुष्पा योगी ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति में संस्था को दो जंबो सिलेंडर प्रदान किया।
इस अवसर पर संचालक मंडल के साथ महिला जैन संगठन अध्यक्ष श्रीमती टूवाणी,अजय साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा मदन साहू सचिव तहसील साहू संघ बालोद रिछेद मोहन कलिहारी संगठन सचिव जिला साहू संघ बालोद अधिवक्ता गंगाधर सोनबरसा दिलेश्वर साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू संघ पाररास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *