google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के वर्तमान एल्डरमेन व पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता अवध कौमार्य आज कोरोना से जंग हारे,हो गया निधन

cg24 आजतक न्यूज

कोरोनावायरस ने बालोद जिले के बहुत ही सरल सहज और मिलनसार मृदुभाषी आदिवासी नेता अवध कौमार्य को जिले के कांग्रेस जनों से उनके परिवार से छीन लिया। डौंडीलोहारा के एल्डरमैन अवध कौमार्य जी बालोद जिला आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं डौंडीलोहारा क्षेत्र में बहुत ही शांत प्रिय एवं मिलनसार नेता के रूप में जाने जाने वाले अवध कौमार्य जी ने आज राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में कोरोना से लगातार लड़ते हुए आज दोपहर अंतिम सांसे ली। गांधी जी के नाम से ख्याति प्राप्त श्री अवध कुमार जी के चले जाने से डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है उनके असमय देहावसान से क्षेत्र के कांग्रेस जनों में बहुत ही दुख व्याप्त है और उनके परिजनों को सांत्वना देने वालों में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी वीरेश ठाकुर ,बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, रतिराम कोसमा , गजेंद्र शर्मा ,धीरज उपाध्याय, श्रीमती विद्या शर्मा,ममता शर्मा,शंभू साहू, अनिल लोढ़ा, ताराचंद जैन, श्रीमति लोकेश्वरी साहू,अनिता साहू,फरीद सिद्दीकी हस्तीमल सांखला, केशव शर्मा, कोदुराम दिल्लीवार, जागृत सोनकर ,राकेश सांखला,संजय गुप्ता,डोमेन्द्र ,गोपी साहू, साहसी भोलाराम देशमुख लक्ष्मण भंडारी गिरीश चंद्राकर दिलीप बघेल नेतराम भांडेकर ,राजकुमार प्रभाकर ,दामेश्वर देशमुख डोमेन्द्र पाटिल प्रमुख रूप से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *