google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर,अधिकारी ही खोल रहे सरकार की पोल :- देवलाल ठाकुर

Cg24 आजतक न्यूज

बालोद :- भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने महासमुंद में महिला बाल विकास में हुए गड़बड़ी को लेकर कहा है। कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा देखा गया कि कोई अधिकारी अपने ही विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है ।अनशन कर रहा और कोई कार्यवाही नहीं हो रही है परिणाम यह आया कि उस महिला एवं बाल विकास के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही ना करते हुए पुलिस ने उल्टे उस अधिकारी को ही जेल भेज दिया छत्तीसगढ़ में ऐसे हालात कांग्रेस की गवर्नमेंट में निर्मित हुए हैं जो ही बहुत ही निंदनीय है।आज से पहले होता यह था कि अधिकारी भ्रष्टाचार करता था और जनप्रतिनिधि नेता अनशन पर बैठकर अधिकारी पर कार्यवाही की मांग करता था जिससे जनता के पैसों का भ्रष्टाचार न हो लेकिन जब अधिकारी ही व महिला एवं बाल विकास विभाग की भ्रष्टाचार को लेकर अनशन पर बैठ जाए तो समझ लेना चाहिए महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारी ही नहीं मंत्री भी संलिप्तता होगा बालोद जिले में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के कारनामे छुपे नही ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *