Cg24 आजतक न्यूज
भाजपा की मांग :- ऐसे में भाजपा चाहती है कि न्याय के हित में निम्नलिखित कदम उठाये जायें
- अधिकारी बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाय।
- खरीदी प्रक्रिया, आवंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच करायी जाय।
- संबंधित मंत्री को बर्खास्त किया जाय।
बेटियों की शादी का उपहार- डकार लेती है कांग्रेस सरकार – जो करता है विरोध, उसे करवाती है गिरफ्तार… शर्म करो भूपेश सरकार
महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा देते हुये, मामले की जांच की जाए – भाजपा
पिछले दो-ढाई वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल में ही छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे है । पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज़ उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
रायपुर :-नया मामला प्रदेश के महासमुंद का है जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार सामग्री की ख़रीद और वहीं मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री खरीद में अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है।
प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अधिकारी को ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा हो।
केवल इन दो मामलों में ही 30 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में अगर पूरे दो-ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी ज़िलों में हुये खरीदी की जांच की जाय तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह अति गंभीर स्थिति है।केवल इन दो मामलों में ही 30 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में अगर पूरे दो-ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी ज़िलों में हुये खरीदी की जांच की जाय तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह अति गंभीर स्थिति है।
दुखद यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है।घर पर अनशन कर रहे अधिकारी को पुलिस द्वारा ज़बरिया उठाकर ले जाया गया, फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
इससे संबंधित जांच पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है।
मामलें में यह स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मूंह बंद कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है। बोदले के खिलाफ बदले की कारवाई की भी आशंका है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904