google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही के व्यापारियों ने दुकान खोलने एसडीएम से मांगी अनुमति, एसडीएम ने कहा कलेक्टर के पास रखेंगे बात

cg24 आजतक न्यूज

दुर्ग में खुल गया है, जहां ज्यादा संक्रमण मिला, तो गुंडरदेही में कपड़ा ,सोना चांदी, बर्तन ,इलेक्ट्रिकल्स, मोबाइल ,हार्डवेयर फर्नीचर, को कम से कम समय के लिए अनुमति दें :- दर्शन जैन अध्यक्ष

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, आज कोरोना संक्रमण में सबसे ज्यादा मार झेलने वाले व्यापारियों के बैठक नगर पंचायत के सभाकक्ष में गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल एवं नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने व्यापारियों का बैठक लिया जिसमें व्यापारियों ने कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए अन्य दुकानों के लिए भी अनुमति मांगा

चंद्रा टाइल्स के संचालक,, शंकर गोद वाणी ने कहा दुर्ग में सभी किस्म के व्यापार खोलने का अनुमति मिल चुका है तो गुंडरदेही में क्यों नहीं पिछला लॉकडाउन का बोझ अभी तक नहीं हटा है फिर यह लॉकडाउन दो माह होने वाला है हमें कुछ राहत दे।

फर्नीचर दुकान के संचालक -कमलेश महोबिया ने कहा लगातार दो साल से सीजन के समय इस कोरोना हम व्यापारी परेशान हैं,अभी भी हम शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप काम कर रहे हैं फर्नीचर के लिए होम डिलीवरी जैसे नियम नहीं हो पाएगा कम से कम 12: बजे तक खोलने का अनुमति दें।

ज्वेलर्स के व्यापारी -सुरेश बाफना ने कहा शासन प्रशासन के सारे नियम हम पालन करेंगे, कम से कम हमारी दुकान के शटर खुल जाए तो दुकान किराया व व्यापारियों को लेनदेन के लायक हो जाएगा लगातार कोरोना के चलते व्यापारियों का स्थिति दिनों दिन खराब हो रहा है 12: बजे तक हमें दे अनुमति।

इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर दुकान संचालक,, प्रकाश महोबिया ने कहा दुर्ग भिलाई में 3 /3 दिन का अलग-अलग व्यापारियों का दुकान खोलने का अनुमति मिला है तो गुंडरदेही में भी कम समय के लिए सभी व्यापारियों को एक साथ दुकान खोलने का अनुमति दें।

कपड़ा दुकान के वरिष्ठ व्यापारी :-विनोद देशलहरा ने कहा गुंडरदेही क्षेत्र छोटा है सभी व्यापारियों को एक साथ दुकान खोलने का समय दें ,क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग एक साथ कई प्रकार के खरीदारी करने का योजना बना कर आते हैं ,वही सामने कृषि कार्य के लिए लोगों के पास समय नहीं है मैं कलेक्टर साहब से अपील करता हूं कि बालोद जिला गुंडरदेही में सभी व्यापारियों को एक साथ कम से कम समय के लिए खोलने का अनुमति दें ,ताकि हम सब व्यापारियों की स्थिति कुछ मजबूत हो सके।

व्यापारियों से जानकारी के अनुसार बैठक में एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा आप लोगों का समस्या कलेक्टर पास रखूंगा और दुकान खोलने ना खोलने के लिए कलेक्टर के आदेश पर ही खुल पाएगा।

नगर पंचायत गुंडरदेही के सभाकक्ष में गुंडरदेही के व्यापारियों का संयुक्त रूप से बैठक लिया गया। जिसमें कोविद 19 के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए लॉक डाउन के दौरान दुकान संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा एवम व्यापारियों से सुझाव लिया गया। जिसमें सीएमओ वी.जे.करुणाकर देव, नगर पंचायत गुंडरदेही एवं अर्जुन्दा नगर पंचायत से लेखापाल उपास्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *