google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम पंचायत अरमरीकला मे 15 वे वित्त आयोग के अनुदान राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायकर्ता ने जनपद CEO गुरुर को जांच कराने लिखा पत्र

Cg24 आजतक न्यूज

ग्राम पंचायत अरमरीकला मे 15 वे वित्त आयोग के अनुदान राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायकर्ता ने जनपद CEO गुरुर को जांच कराने लिखा पत्र

बालोद-ग्राम पंचायत अरमरीकला मे 15 वे वित्त आयोग के अनुदान राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायकर्ता एम ए रिजवी प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ तहलका (राष्ट्रीय पत्रिका) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुरुर को पत्र लिख निष्पक्ष जांच की मांग की है शिकायत पत्र मे उल्लेख है कि ग्राम पंचायत अरमरीकला के द्वारा शासन के नियमों एवं निर्देशों को पालन करते हुए केंद्र सरकार से मिलने वाली 15वें वित्त आयोग के अनुदान राशि से स्वयं को लाभ पहुंचाते हुए अनुदान राशि का बंदरबांट किया जा रहा है जबकि केंद्र सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि 15 वित्त के अनुदान राशि से पुराने कार्य नहीं किया जा सकता आगे शिकायत कर्ता ने लिखा है कि ग्राम पंचायत अरमरीकला के द्वारा टाइड एवं अनटाईड फंड मे वय्य न करते हुए अनियमित वय्य किया गया है तथा उक्त ग्राम पंचायत के द्वारा किसी भी कार्य का प्राक्कलन भी तैयार नहीं कराया गया है और ना ही किसी प्रकार के कार्य के लिए पंचायत विभाग के तकनीकी अधिकारी द्वारा मुल्यांकन कराया गया है साथ ही नियम विरुद्ध जाकर मोबाइल खरीदी की गई है कि अवगत हो के ग्राम पंचायत अरमरीकला द्वारा एक ही स्थान पर एक ही कार्य चारागाह में पाइप लाइन विस्तार को कूट रचित ढंग से स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य अलग अलग टुकड़ों में नियम विरुद्ध जाकर 15 वित्त आयोग के दिशा निर्देशो की अवहेलना करते हुए कार्य को संपादित किया गया है

    शिकायतकर्ता ने मांग की है के ग्राम पंचायत अरमरीकला के समस्त कार्यों का मूल्यांकन कराते हुए नियम विरुद्ध जाकर स्वयं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किये गये लाखों रुपए के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *