Cg24 आजतक न्यूज
इंग्लैंड के 2 अलग-अलग प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी चौका-छक्का लगा अपना जौहर दिखा रहे हैं. छत्तीसगढ़ सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल यॉर्कशायर प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, वहीं सुमित रूईकर और विशाल कुशवाहा लिवरपूल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.
इस लीग में हरप्रीत सिंह भाटिया चौथी बार खेलने उतरे हैं. जबकी सुमित रूईकर दुसरी बार, विशाल और अजय पहली बार खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अप्रैल से हुई है. जो 15 सितंबर तक चलेगा. भारत में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. हरप्रीत प्रीमियर लीग में बार्न्सले वूली माइर्स क्रिकेट क्लब से खेल रहे हैं.
अजय मंडल रिचंमडशायर क्रिकेट क्लब, विशाल कुशवाहा कॉल्विन-बे क्रिकेट क्लब और सुमित रूईकर वॉलेसी क्रिकेट क्लब से खेल रहे हैं. हरप्रीत और अजय अपने-अपने क्लब के लिए 5-5 मैच खेल चुके हैं. हरप्रीत ने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया है, जबकि अजय मंडल ने दो अर्धशतक लगाने के साथ 13 विकेट भी लिए हैं. सुमित अभी एक ही मैच खेल पाएं हैं, जबकि विशाल अभी क्वारेंटाइन हैं।
हरप्रीत ने कहा कि हर खिलाड़ी को प्रीमियर लीग खेलना चाहिए. इंग्लैंड में हर दो से तीन ओवर के बाद हवा का रूख बदल जाता है. गीली पिच पर खेलना होता है. धुप के साथ ही विकेट तेज हो जाती है. इसलिए यहां खुद को साबित कर पाना थोड़ा कठिन होता है. अजय ने कहा कि बॉल स्विंग बहुत करती है. गीली पिच पर खेलना काफी कठिन होता है।
हरप्रीत सिंह के पिता जसपाल सिंह भाटिया दल्ली राजहरा ने कहा कि बेटे के इस बेहतरीन प्रदर्शन से काफी खुश है। पूरा प्रदेश सहित गृह नगर के सभी खिलाड़ी,शुभचिंतक व मित्र काफी खुश है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904