
Cg24 आजतक न्यूज़
तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10% के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक किया गया शिथिल
राजनांदगांव //- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है कि तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10% के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक शिथिल किए जाने का कैबिनेट में अनुमोदन किया गया । ज्ञात हो कि विगत 02 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर 10% की सीमा बंधन को शिथिल करने की मांग सतत रूप से की जा रही है। मुख्यमंत्री से किया गया था मुलाकात मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल के राजनांदगांव आगमन पर पूर्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला सचिव-रामलाल साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को राजनांदगांव जिले में निधन हुए शिक्षकों के लिए तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% की सीमा बंधन को शिथिल करने की मांग किया गया था । मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में निर्णय लेकर आदेश जारी करने हेतु आश्वासन दिए थे । सितंबर 2018 में भी हुआ था अनुकंपा नियुक्ति के मामले शिथिल इसके पूर्व तत्कालीन सरकार द्वारा अगस्त 2018 में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी कर 01 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2018 तक केवल 01 माह के लिए तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% की सीमा बंधन को शिथिल किया गया था। वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी 31 मई 2022 तक तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10% की सीमा बंधन को शिथिल करने का निर्णय लिया है। राजनांदगांव जिले में है लगभग 65 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के मामले फेडरेशन के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने जानकारी दिया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विगत 10 माह में लगभग 65 से शिक्षकों का निधन हुआ है।कोरोना के अलावा अन्य कारणों से भी कुछ शिक्षकों का निधन हुआ है। माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के इस निर्णय पर राजनांदगांव जिले में लगभग 65 से अधिक व छत्तीसगढ़ में हजारों शासकीय कर्मचारी के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा,राजनांदगांव जिला प्रभारी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष-सी. डी. भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी,प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,प्रदेश सहसचिव-राजू यादव,फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,जिला सचिव-रामलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष-शैलेन्द्र साहू,जिले के 09 ब्लॉक अध्यक्ष गण-रोशन साहू,कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर,हीरालाल मौर्य, कीरत कुमार गणवीर, पारख प्रकाश साहू,देव कुमार यादव,सुनील शर्मा,यशवंत देशमुख,ब्लॉक संयोजक-ओमप्रकाश साहू,जिला संरक्षक-अजय ठाकुर,भागचंद साहू, जिला संयोजक- कुशल कुमार हदगिया, मितेंद्र कुमार बघेल, दोदेश्वर चंदेल,भक्ता राम मण्डावी,राजेन्द्र मेश्राम, मंजू देवी देवांगन, माला गौतम सरिता खान,नेहा खंडेलवाल,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष- मोमन साहू,रमेश साहू,कीर्तन मण्डावी, द्वारिका साहू,छत्रपाल परिहार,भिखेंद्र जंघेल,मनोज मेश्राम,अनुपमा सोनी,ममता बघेल, तरुणा मेश्राम,अंजू साहू,लता पटवा, राधिका नेताम,ज्योति साव,जिला सलाहकार सदस्य-रजऊ राम पोया,ज्ञानचंद साहू,आलोक मसीह,राजीव टेमरे,योगेंद्र कोसरिया,जिला मीडिया प्रभारी-रंजीत ध्रुवे,अमित बाम्बेश्वर, किशोर साहू,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू,विजय ठाकुर,मोरध्वज गंगबेर, धर्मेंद्र सिन्हा, ट्राइबल विभाग प्रभारी-राधेश्याम नेताम,जंत्री ठाकुर,शिक्षा विभाग प्रभारी-ललित प्रताप सिंग,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,तुलेश्वर सेन, अमृत दास साहू,सुशील मिश्रा, नीलम चतुर्वेदी, भजन साहू,राजेन्द्र साहू,असरानी देशमुख,नीलोफर मिर्जा,सीता साहू,सुषमा चौरे,शोभना भोपचे, जान्हवी साहू,श्वेता श्रीवास्तव महामंत्री-राजकुमार सरजारे,देशन पटेल,मोहन कोमरे,उत्तम ठाकुर,राजकुमार ठाकुर,लालाराम मेरावी,रितेश साहू,गायत्री ठाकुर,सुनीता सहारे,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,खेमचंद ठाकुर,डोमन बढ़ई व करुणा ठाकुर,अनिता वर्मा,शशि साहू,विद्या श्रीरंगे,रागिनी यदु,द्रोपती चनाप, सपना भारद्वाज, शालिनी चौधरी, फूल बाई आर्य,ममता साहू,अमित्रा हिडामे, संतोषी सलामे,भुनेश्वरी सहारे,शुभा साहू,सहित हजारों शिक्षक व आश्रित परिवार ने तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% की सीमा बंधन को शिथिल किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल, शिक्षामंत्री- डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जी, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री- डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष- दलेश्वर साहू,छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष- भुनेश्वर बघेल, संसदीय सचिव- इंद्र शाह मंडावी , छुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक- छन्नी चंदू साहू , खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक- देवव्रत सिंह का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904