google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चुना से गोल घेरा,सेनिटाइजर, व मास्क लगाने के निर्देशों का करे पालन,गुंडरदेही नगर में पुलिस की सख्त हिदायत

Cg24 आजतक न्यूज़

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -बालोद जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के लाकडाऊन में जिले के व्यापारियों को सशर्त राहत देने के निर्णय के साथ ही खुलने वाले दुकानदारों को नियम निर्देश का पालन करने व कोविड नियमो की कढ़ाई से पालन करवाने आज गुंडरदेही में एसडीएम के निर्देशन में व टी आई गुंडरदेही के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर में निकल कर व्यापारियों को समझाइस दे रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा ,सैनिटाइजर, मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग ,के अलावा दुकानदार अपने दुकान के सामने ग्राहकों के लिए खड़े होने अपनी बारी के इंतजार तक सोशल डिस्टेंस बना कर रखना अनिवार्य होगा यह निर्देश दिया जा रहा है। नहीं तो नियम विरुद्ध व्यापार करने वालों व्यापारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी ,इस तरह के लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस प्रशासन नगर पंचायत के द्वारा मुनादी किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन के एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ,तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम, नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव ,थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ,ने स्वयं नगर में घूम घूम कर संक्रमण से बचने राज्य शासन व जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है, फिर भी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों एवं शासन प्रशासन के नियम की धज्जियां उड़ा कर लगभग 4:00 बजे रात को भारी मात्रा में सब्जी का थोक लेनदेन घना आबादी जैसे जगहों में किया जा रहा है जबकि थोक में कारोबार मंडी जैसे खोलना बंद है कुछ दिन पूर्व में सब्जी मंडी व्यापारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर किसानों के लिए मंडी खोलने की अनुमति मांगा था पर बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखकर उनको अनुमति नहीं मिला।

थोक सब्जी मंडी के संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ने कहा किसान को थोक में सब्जी बेचने का अनुमति देना चाहिए, क्योंकि गुंडरदेही में किसान के पास सब्जी खेती के अलावा अन्य खेती पर कोई ध्यान नहीं देते।

ठोक सब्जी मंडी व्यापारी ,,विजय सोनकर ने कहा थोक सब्जी मंडी को खोलने का भी अनुमति देना चाहिए हम भी सोशल डिस्टेंस, मास्क, सेनीटाइज ,का नियम का पालन करेंगे ,क्योंकि सब्जी का व्यवसाय कचा धंधा है किसानों को काफी नुकसान हो रहा है ,किसान अपना फसल खेत से नहीं काटेंगे तो खेत में खराब हो जाएगा ,खेत से बाहर निकालते हैं तो ग्राहक नहीं मिल रहे हैं, सब्जी को अवने पौने दामों में बेचा जा रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *