google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विधायक के बाद अब समाज आया सामने खुरसुल के भाई बहन को आदिवासी समाज ने दी आर्थिक मदद

cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से बारिश किलोमीटर दूर ग्राम खुरसुल में आदिवासी समाज अनाथ भाई ,बहन का बना सहारा सर्व आदिवासी समाज ब्लाक गुंडरदेही के अध्यक्ष थानसिंह मांडवी ने बताया की ग्राम खुरसुल अरजुंदा में आदिवासी गोंड समाज कि महिला ललिता बाई ठाकुर की कोरोना काल के दौरान सप्ताह भर पहले मृत्यु हो गई है।अब उसके परिवार में दो संतान है कुमारी मूर्ति ठाकुर 16 वर्ष एवम नरेंद्र ठाकुर 13 वर्ष दोनो भाई बहन के अलावा इस परिवार मे देख भाल के लिए कोई नही है पिता की मृत्यु 10वर्ष पहले हो चुका है इनके नाना परिवार एवम दादा परिवार में कोई नही होने के कारण दोनो भाई बहन बेसहारा हो गया है। गांव के आदिवासी समाज के देख रेख में गुजर बसर कर रहे है समाज के लोग पारी पारी से रात में सोने के लिए जाते है।इनका मकान बहुत जर्जर था रहने लायक नही था , गांव के लोगो ने मिल जुलकर अपने स्तर पर मकान को रहने लायक बनाया गया है।

मृतिका के दो बच्चे हैं ,कु मूर्ति ठाकुर कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई पूर्ण कर ली है,और नरेंद्र ठाकुर आठवी कक्षा में प्रवेश किया है,दोनो बच्चे आगे पढ़ाई करना चाहते हैं।माता पिता के साया उठने के बाद समस्त ग्रामवासियों के लोगो ने मां की अन्तिम संस्कार से लेकर अब तक से सहयोग कर रहे हैं,राशन सहित विभिन्न जरूरत की समान पहुंचा रहे है। आदिवासी गोंड समाज के मुख्याओ ने गांव पहुंचकर दोनो बच्चो की शिक्षा एवम परवरिस देख भाल हर सम्भव मदद करने की आदिवासी समाज ने बीड़ा उठाया गया। गोंडवाना गोंड महासभा ब्लाक /तहसील गुण्डरदेही द्वारा पांच हजार रुपए नगद आर्थिक सहयोग राशि एवम आदिवासी गोंड समाज परिक्षेत्र बरबसपुर द्वारा तीन हजार रुपए दिए गए इसी प्रकार कुल राशि समाज द्वारा आठ हजार रुपए आर्थिक सहयोग राशि दोनो बच्चे को गांववासियों के समक्ष प्रदान किया गया।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष थानसिंह मंडावी, गोंड समाज के ब्लाक सचिव टिकेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष सेवंत मंडावी, बरबसपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष सुखु राम तारम, सचिव प्रवीण मंडावी ,राजू लाल ठाकुर मार्गदर्शक, सर्किल अध्यक्ष अमोली राम ठाकुर, तिहारू राम मंडावी,जानू राम नेताम, बाबू राम पड़ोटी , ताराचंद देवांगन पूर्व सरपंच, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, हरिचंद साहू, मोहन साहू, झाड़ू राम देवांगन, जगदीश साहू, गोविन्द साहू, घनश्याम ठाकुर, चैती बाई यादव, अनिता ठाकुर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष थान सिंह मंडावी ने दिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *