Cg24 आज़तक न्यूज

बालोद – जैन एवं माहेश्वरी समाज व कुछ दानदाताओ ने दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए इस महामारी मे बालोद नगर के महावीर आईटीआई में 70 बिस्तरों का कोविड सेंटर प्रारंभ किया और आक्सीजन,दवाई, भोजन, योग मेडिटेशन सबकुछ निःशुल्क उपलब्ध करा रहें है। इस सेवा कार्य ने पुरे ज़िले के लोगों को जहां बड़ी सहायता दी वही पुरे क्षेत्र के लोग खुले कंठ से इस आपदा में इतने बड़े सहयोग की मिशाल दे रहें हैं।

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री व समाजसेवी राजेश मंत्री ने कुछ मरीज़ों के डिस्चार्ज के समय अपने उदबोधन में कहा कि इस सेंटर के लिए सबसे जादा साधुवाद के पात्र हैं डा प्रदीप जैन जिन्होंने इसकी कल्पना की सांथ ही सहयोग में लगे सारे लोगों का भी साधुवाद किया बताया कि माहेश्वरी समाज की तरफ़ से एक ऐंबुलेंस विथ आक्सीजन भी क्षेत्र के लिए समर्पित की है।
बेहद ख़ुशी है कि मरीज़ों को भोजन कराने की ज़िम्मेदारी माहेश्वरी समाज को मिली व निरंतर सहयोग के लिए डा प्रदीप जैन व जैन समाज, माहेश्वरी समाज राजेश मंत्री, स्वरुप राठी का आभार प्रकट करते है वही डिस्चार्ज हुए मरीजो को पौधा, भाप मशीन देकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया ,,, इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं माहेश्वरी समाज के युवा संगठन मंत्री राहुल भूतड़ा ,,,डा प्रदीप जैन,श्यामसुन्दर मंत्री,मोहन नहाटा,प्रभाकर जैन,स्वरुप राठी,संजोग टावरी,धर्मेंद्र टावरी,परमेश्वर राठी,श्रवण टावरी,अरुण काबरा,तरुण राठी,तन्मय चांडक,शुभम टावरी,सायुज्य टावरी,प्राची मुंदडा,सौम्या टुवानी,निहाल चांडक मौजूद रहे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904