google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जरूरतमंद परिवारों को प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बांटे सब्जी व राशन

Cg24 आजतक न्यूज दल्ली राजहरा :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साय,एव किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शायम बिहारी के आह्वान पर प्रदेश मंत्री राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू के निर्देश पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र मोनू चौधरी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दल्ली राजहरा नगर के विभिन्न वार्डो में फल, सब्जी एवं सूखा राशन का वितरण किया गया। मोनू चौधरी ने कहा कि देश मे उतपन्न कोरोनो जैसे महामारी के दूसरे पड़ाव में आज देश जिस परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसी स्तिथि में हम किसी के भी काम आ सके तो उससे बड़ी प्रसन्नता किसी मे नही है आज हमारे द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत 300 जरूरतमंदों परिवारों को सब्जी, सूखा राशन, फल, सैनिटाइजर एवं दवाई का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप संसाद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, महामंत्री बॉबी छतवाल, राकेश द्विवेदी, पार्षद सोहाद्र ठाकुर, प्रतिमा नायक, प्रमिला परकार, राजेश काम्बले, वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिन्हा, पूर्व पार्षद निलावती साहू, ललित जॉन, महेन्द्र पिपरे, शंकर साहू, जसवंत नायक, मेवा पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://youtu.be/tvr1IKF75Zg
देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *