Cg24 आजतक न्यूज
डौंडी लोहारा — नगर के वार्ड क्रमांक 06 में सार्वजनिक राशन वितरण भवन के सामने मुख्यमार्ग की नाली के पुरी तरह बंद हो जाने से नाली का गंदा पानी माँ शीतला मंदिर मार्ग पर बहने लगा है। वार्डवासियों द्वारा इसकी जानकारी पार्षद माया जयेश ठाकुर को दिये जाने पर पार्षद ने वार्ड के नाली स्थल का निरीक्षण किया तथा मुख्यमार्ग में बह रहे पानी की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत के उपयंत्री भानु प्रकाश घोष से संपर्क कर मुख्यमार्ग पर बह रहे नाली के गंदे पानी की व्यवस्था करनें चर्चा किया। जानकारी प्राप्त होने पर नगर पंचायत के उप अभियंता भानु प्रकाश घोष द्वारा पार्षद माया जयेश ठाकुर की उपस्थिति में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उपयंत्री घोष ने कल 20 मई को नाली की समस्या को दौर करनें का आश्वासन पार्षद माया ठाकुर को दिया है तथा वार्ड क्रमांक 06 की इस नाली में अनेक वार्डो से भारी मात्रा में गंदा पानी आने से होने वाली समस्या का स्थाई निराकरण करने जल्द से जल्द पहल करने की बात भी कही है।
पार्षद माया ठाकुर ने कहा कि नगर के अनेक वार्डो का पानी वार्ड क्रमांक 06 की इसी नाली में आता है तथा इस नाली का पूरा पानी नगर के निजी तालाब में जाता है जिससे निजी तालाब के स्वामी द्वारा अनेक बार नाराजगी भी व्यक्त किया गया है। साथ ही अनेक वार्डो का पानी वार्ड क्रमांक 06 के इसी एकमात्र नाली में आकर बहने के कारण तेज बहाव तथा अत्यधिक पानी आने से अक्सर नाली का गंदा नाली के ऊपर से मुख्यमार्ग पर बहने लगता है तथा हल्की सी भी बारिश होने पर इस नाली का पूरा गंदा पानी मुख्य मार्ग पर आ जाता है जिससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगो को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है इसलिए इस नाली का स्थाई समाधान निकाला जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन को जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान करने आग्रह किया गया है ताकि वार्डवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके और लोग साफ -सुथरे मार्ग पर आवागमन कर सके।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904