google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया व आधिकारियों की मीटिंग ली एवं समान का वितरण किया

Cg24 आजतक न्यूज़


आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानू हेमंत सोनकर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री सांसद के प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया वहां के बीएमओ डॉ प्रसन्नो मैडम से चर्चा किया और वहां पर जो अधिकारी और कर्मचारी नर्सेज जिनकी ड्यूटी लगी है उन से चर्चा की कब तक वैक्सीन लगेगा ,आप कब से आए हैं बराबर वैक्सीन है कि नहीं है । बी एम ओ मैडम ने बताया कि सभी प्रकार की वैक्सीन एपीएल ,बीपीएल ,फ्रंटलाइन वर्कर की वैक्सीन है और आज सभी लोगो को वैक्सीन लगेगा और हमारे पास आज तक के लिए ही वैक्सीन है,कल से वैक्सीन नहीं होने के कारण वैक्सीन सेन्टर बंद हो जाएगा जब शासन प्रशासन के द्वारा हमें आदेश प्राप्त होगा और वैक्सीन आएगा तो वैक्सीन लगेगा ।उन्होंने शिकायत किया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा थोड़ा साफ सफाई ठीक नहीं हो रही है उसे ठीक कराएं और श्री जैन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने वैक्सीन लगाने आए युवाओं एवं अन्य लोगो से पूछताछ किया जिसमे रजौली ,अर्जुन ,टिकरी,माहुद,गुण्डरदेही,रंगकठेरा एवं खूटरी से अन्य गांव से आए लोगों से भी व्यक्तिगत रूप से चर्चा किया गया ।वैक्सीन सेन्टर का निरीक्षण करने के पश्चात नगर पंचायत के अध्यक्ष पार्षद और भारतीय जनता पार्टी नेता प्रमोद जैन सभी लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां पर नगर पंचायत के सीएमओ ,वहां के इंजीनियर एवं कर्मचारियों से मीटिंग करके नगर पंचायत मे सभी वार्डो में सैनिटाइजर करने , साफ सफाई करने एवं पुराने जो कार्य हैं जिनका टेंडर हो गया है तत्काल चालू कराने और पार्षद निधि से जो पार्षद प्रस्ताव दिए हैं उसका सामग्री वितरण करने एवं अन्य विषय पर कर्मचारियों को और सीएमओ साहब और इंजीनियर साहब से चर्चा कर उसे दिशा निर्देश दिया गया सभी वार्डों से आए आम जनता को भाप मशीन एवं मास्क ,सैनिटाइजर, सुखा राशन एवं जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग भी किया गया उक्त कार्यक्रम में पार्षद संतोष नेताम ,टीकू निषाद सलीम खान ,संतोष नेताम,शंकर यादव जी एवं अन्य पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *