google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद शहर के दशहरा तलाब की सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ, वार्डवासियों की लंबे समय से थी मांग

बालोद cg24 आजतक :-आज से बहुप्रतीक्षित दशहरा तालाब की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया ज्ञात हो कि पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने विभिन्न ने तालाबों का दौरा कर अधिकारियों को इस संबंध में कार्य योजना बनाने का निर्देश दिए थे जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है कि आज सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया ,, इस दौरान वार्ड पार्षद कमलेश सोनी जी व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण रहे मौजूद
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड वासियों सहित नयापारा के लोगों की लगातार मांग थी कि इस तालाब की सफाई कर इसका जीर्णोद्धार का कार्य किया जाना चाहिए,, इसलिए स्थानीय पार्षद व नगर पालिका अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है,।
वार्ड पार्षद कमलेश सोनी ने बताया कि बहुत समय से हमारा प्रयास था जो अब मूर्त रूप ले रहा है वार्ड इस कार्य से प्रसन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *