google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस भवन में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में

Cg24 आजतक न्यूज

Cg24 आजतक न्यूज

भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में आज कांग्रेस भवन डौंडीलोहारा मे पुण्यतिथि के अवसर पर आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई नगर में कोविड 19का पालन करते हुए सादगी पूर्ण वातावरण मे मनाया गया इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा की ओर से अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, अनिल लोढ़ा मंत्री प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास, हस्तीमल सांखला महामंत्री, ताराचंद जैन संयुक्त सचिव,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद नगर पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती लोकेश्वरी साहु गोपी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा, झुमुक लाल कोसमा सभापति लोक निर्माण विभाग नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य शासकीय महाविद्यालय संजय गुप्ता, एल्डरमेन मेघनाथ साहु, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एन एस यु आई के डोमेन्द साहसी, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेन्द्र निषाद, तिलोक चंद सोनी, युवा नेता राजा रजक, कान्हा सिंह टाक, पत्रकार राकेश सांखला एवं वरिष्ठ कांग्रेसीजनो की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साबुन व मास्क वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये। साथ में हमारे कांग्रेस पार्टी के सिपाही और नगर पंचायत के एल्डरमैन स्व. अवध कौमार्य आज से 3 दिन पूर्व उनका आकस्मिक निधन कोरोना से जंग लड़ते हुए हो गया उसको भी कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपने वक्तव्य में कहा की भारत रत्न हमारे प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने हमारे भारत देश के लिए जो बलिदान दिया है और आतंकवादियों ने उनकी जान ली है उस शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने पंचायती राज की न्यू रखी और संचार क्रांति का परचम पूरे भारत देश में फैलाया ऐसे हमारे देश के गौरव माननीय राजीव गांधी जी स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए बताया की हमारे नगर पंचायत के एल्डरमैन अवध कौमार्य जी जिसका 3 दिन पूर्व निधन हुआ वह भी हमारे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे जिन्होंने असम के विधानसभा चुनाव में जाकर कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद वापस नगर मे आने के बाद कोरोना संक्रमण के चपेट में आकर कोरोना संक्रमण से जंग लड़ते लड़ते आज उनका निधन हुआ यह हमारे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी अपूर्ण क्षति है इसकी भरपाई नहीं किया जा सकता जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला जी ने राजीव गांधी जी के कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए पंचायती राज भारत में कैसे लाया उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी कंप्यूटर के क्षेत्र में जनक कहे जाते हैं आज की कंप्यूटर टेक्नोलॉजी राजीव गांधी जी का ही देन है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जी ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *