google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर सांसद मोहन मंडावी भी बैठे धरने पर कहा प्रदेश को बेरोजगारी,बदहाली की ओर ले जा रही कांग्रेस सरकार

कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व जंहा देश को बदनाम करने नए नए तरीके ( टूलकिट ) बनाकर देश का नाम खराब करने में लगे है। वही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात देश की जनता की सेवा में लगे हुए है :- मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा

Cg24 आजतक न्यूज़

आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी भी अपने निवास के सामने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में गैर जिम्मेदाराना कार्य करने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाने व टूलकिट के माध्यम से देश का नाम विदेशों में खराब करने का आरोप लगाया व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सांसद मोहन मंडावी ने आगे कहा कि टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस और भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बूथ केंद्रों और अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है।आज प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। गाँव से शहर तक दुर्व्यवस्था की पोल खुल रही है, पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति है।

सांसद मोहन मंडावी ने cg24 आजतक न्यूज से कहा कि एक और छत्तीसगढ़ की संस्कृति व अस्मिता की बात करने वाली यह किसान विरोधी भुपेश सरकार के कार्यकाल में पूरा प्रदेश की जनता परेशान है। वही देश के प्रधानसेवक जन जन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के करोड़ो करोड़ो जनता को इस संकट की घड़ी से बाहर निकालने दिन रात मेहनत कर रहे है।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है।डीएपी खाद पर सब्सिडी 140% बढ़ाई गई गयी है जिसके तहत अब किसानों को डाइअमोनिया फास्फेट पर 700 ₹ प्रति बोरी अधिक सब्सिडी मिलेगी। अब खाद की एक बोरी 2400 ₹ की जगह सिर्फ़ 1200 रुपये में मिलेगी। किसान-हितैषी इस ऐतिहासिक निर्णय को लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कांकेर लोकसभा क्षेत्र के जनता व किसान भाइयों की तरफ से आभार एव धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। किसानों के हित में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय डीएपी खाद पर सब्सिडी 140% बढ़ाई गई डीएपी खाद पर 500 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर अब1200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिंडी मिलेगी इस सब्सिडी हेतु केंद्र सरकार 14,775 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *