Cg24 आजतक न्यूज
बालोद:- टूलकिट के ज़रिये कांग्रेस द्वारा देश को बदनाम करने की घृणित राजनीतिक साजिश एवं छग के पूर्व मुख्यमंत्री,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने समूचे छत्तीसगढ़ में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने घरों के समक्ष दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विरोध में धरने पर बैठे। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुसुम शर्मा भी अपने निवास के बाहर धरने पर बैठी। टूलकिट के खिलाफ धरने पर बैठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी हरकतें बार बार उजागर हुई हैं। वर्तमान मामला कोरोना संकटकाल में महामारी से जूझ रहे देश को समूचे विश्व में बदनाम करने व भारत की छवि बिगाड़ने के कांग्रेस द्वारा किये जा रहे षडय़ंत्र का है। जिसका पुरजोर विरोध करने पर कांग्रेस की सरकार प्रदेश के भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही करने का कुचक्र रच रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध भूपेश सरकार एफआईआर करा रही है। टूलकिट के ज़रिये भारत को बदनाम करने का कांग्रेस का कृत्य देशविरोधी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904