google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

करोड़ों की लागत से बन रहे भवन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल ग्राम पैकिन में बन रहा है शाला भवन

महासमुंद जीत तिवारी की रिपोर्ट

Cg24 आजतक न्यूज़ :- शासन द्वारा ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति जाती है तथा निर्माण का कार्य व्यवस्था है लेकिन ठेकेदार की मनमानी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की व्यापक अनदेखी की जाती है जिससे निर्माण कार्य के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाता है दरअसल ऐसा ही एक मामला महासमुंद जिले के पूर्वी छोर पर स्थित सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पैकिन में सामने आया है जहां लगभग एक करोड़ 16 लाख की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल शाला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें कार्य एजेंसी ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं दरअसल करोड़ों रुपए का निर्माण कार्य होने के बाद भी जिस स्तर की सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए वह ठेकेदार के माध्यम से नहीं किया जा रहा है जिससे भवन निर्माण की मजबूती पर प्रश्न चिन्ह लग गया है हम आपको बता दें कि ठेकेदार बालकृष्ण चंद्राकर के माध्यम से उक्त निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां ठेकेदार द्वारा बनाए गए सूचना फलक पर कार्य प्रारंभ तिथि और पूर्ण होने की तिथि का भी उल्लेख नहीं किया गया है गौरतलब है कि उक्त निर्माण कार्य तकनीकी जानकारों की अनुपस्थिति में ही कराया जा रहा है जिससे भवन की मजबूती पर अभी से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं ऐसे में शासन की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी लंबे समय तक भवन के मजबूती के साथ टिके रहने पर सवाल उभर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *