मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली किस्त की राशि किसानों के खातों में की आनलाईन अंतरित
बालोद cg24 आजतक न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने रायपुर निवास कार्यालय में वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् प्रदेश के किसानों के बैंक खाते में खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किस्त के रूप में कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) आॅनलाईन अंतरित किया। इस योजना के तहत आज बालोद जिले के एक लाख 27 हजार 276 किसानों के खाते में पहली किस्त की राशि 84 करोड़ 98 लाख 27 हजार रूपए अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई के मध्य गौठानों में बेचे गए गोबर के एवज में राशि का भी अंतरण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् राज्य के किसानों को दी जा रही इनपुट सब्सिडी की वजह से राज्य में खेती-किसानी बेहतर हुई है। सरकार ने इस योजना का दायरा भी खरीफ सीजन 2021 से बढ़ाया है। इसमें धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजीव गंाधी किसान न्याय योजना 2021 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी के वीडियो काॅफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, उप संचालक कृषि श्री एन.एल.पाण्डे, सीसीबी के नोडल अधिकारी श्री सत्येन्द्र वैदे आदि अधिकारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904