google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना का खतरा टला नहीं,सरकार शराब होम डिलीवरी बंद करें :- झम्मन लाल हिरवानी

cg24 आजतक न्यूज

गुरुर/बालोद- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संयोजक झम्मन लाल हिरवानी ने कहा- प्रदेश में अभी कोरोना महामारी का संक्रमण टला नहीं है । और छत्तीसगढ़ सरकार विधिवत योजना बनाकर शराब को घर-घर गांव-गांव तक पहुंचाने का काम जोरो से कर रहा है। शराब डीलिवरी लिये कई तरह के नीति अपना रही है,पहले आनलाईन शराब डीलीवरी के चलते समय लगता था,अब सीधा मोबाईल ओ टी पी से शराब खरीदी बिक्री होगी। जिससे प्रदेश की आम जनता एवं युवाओं की उनके भविष्य व स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा । इस कोरोना महामारी संकट के समय शराब होम डिलीवरी वा मोबाईल ओ टी पी की नीति गलत है। जिससे कोरोना गाईडलाईन नियमों का उल्लंघन होगा। वर्तमान छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण चरम पर है।और छत्तीसगढ़ सरकार को इस कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक बड़ा चुनौती है। कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। और इधर सरकार शराब परोसने में लगी है।CKC संयोजक झम्मन लाल हिरवानी के कहा कि,आम जनता गरीब,किसान,भूखमरी,करोना महामारी के संक्रमण से जूझ रहे हैं । उनकी कोई चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं वा आम जनता के हित को ध्यान मे रखते हुये,छत्तीसगढ़ मे शराब होम डिलीवरी वा मोबाईल OTP योजना को तत्काल बंद करें। और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं जीवन रक्षक दवाईयां, कोरोना वैक्सीन , टीकाकरण जैसी सुविधाओं को गांव गांव मे दवाईयां, वैक्सीन उपलब्ध कराएं जावें।ताकी कोरोना संक्रमण की फैलाव रुक सके। और संक्रमित हो रहे लोगो की जीवन सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *