google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वार्ड की नाली की समस्या को मौके पर उपस्थित होकर वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कराया ठीक,वार्डवासियों को मिला राहत

Cg24 आजतक न्यूज़

डौंडी लोहारा — नगर के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कार्य स्थल पर खड़े रहकर नाली को तोड़वाने का कार्य कराया जिससे बंद नाली से पानी का बहाव हो पा रहा है इस अवसर पर एल्डरमेन हस्तीमल सांखला भी उपस्थित रहे ।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 06 में सार्वजनिक राशन वितरण भवन के सामने मुख्यमार्ग की नाली के पुरी तरह बंद हो जाने से नाली का गंदा पानी माँ शीतला मंदिर मार्ग पर बहने लगा था। मुख्यमार्ग पर नाली का गंदा पानी बहने से वार्डवासियों को होने वाली परेशानी की जानकारी वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर ने इसकी जानकारी नगर पंचायत के उप अभियंता घोष को दिया और उनके साथ स्थल निरीक्षण कर मुख्यमार्ग में बह रहे गंदे पानी की समस्या का स्थाई हल निकालने की बात कही।नगर पंचायत के उपअभियंता श्री घोष द्वारा नगर पंचायत के राम गुलाल सिन्हा सहित अन्य कर्मचारियों को काम पर लगाया गया ।मुख्यमार्ग की नाली को तोड़ने के दौरान पूरे समय वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर कार्य स्थल पर डटी रही इस दौरान नगर पंचायत के एल्डरमेन हस्तीमल सांखला भी उपस्थित रहे।नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमार्ग पर स्थित नाली के बंद हो जाने की वजह जानने के लिए नाली के ऊपर के स्लैब को खोदकर तोड़ गया तो नाली के अंदर से सीमेंट की बोरी तथा पत्थर तथा कचरा आदि निकला जिसके कारण नाली के बंद हो जाने से पानी का नाली में बहना बंद हो गया था। नाली को पूरी तरह खोदकर साफ सफाई किया गया जिससे अब इसी नाली से पानी का बहाव तेज हो गया है अब पानी मुख्यमार्ग के नाली में बिल्कुल भी नही रूक रहा है।नाली से गंदे पानी के लगातार बहने की व्यवस्था हो जाने से वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है। पार्षद माया ठाकुर ने कहा कि नगर के अनेक वार्डो का पानी वार्ड क्रमांक 06 की इसी नाली में आता है । साथ ही अनेक वार्डो का पानी वार्ड क्रमांक 06 के इसी एकमात्र नाली में आकर बहने के कारण तेज बहाव तथा अत्यधिक पानी आने से अक्सर नाली का गंदा नाली के ऊपर से मुख्यमार्ग पर बहने लगता है। अभी नाली को तोड़कर साफ-सफाई का कार्य किया गया है जिससे नालीमे पानी बगैर रुके बह रहा है। लेकिन यह भी अस्थाई व्यवस्था है ।जल्द ही इस समस्या का स्थाई हल निकालना होगा ताकि वार्ड 06 के वार्डवासियों सहित नगरवासियों को भी इस मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *