google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अरजपुरी में हो रही नल और नाली की समस्या को लेकर जनपद में दिया आवेदन – पंकज जैन

Cg24 आजतक न्यूज



आम आदमी पार्टी के युवा नेता पंकज जैन ने बताया कि ग्राम अरजपुरी (अरजपुरी ग्राम पंचायत) में विगत 2 महीने से नल की समस्या बनी हुई है,कुछ घरों में पानी गंदा आ रहा है,कुछ घरों में पानी धीमी गति में आ रहा है तो वही कुछ घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है,साथ ही कुछ घरों में पानी निकासी की जगह नहीं होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है।

पानी नहीं मिलने से हो रही संक्रमण फैलने का खतरा – गरुड़ साय मंडावी (युवा साथी)
पानी नल में नहीं आने से ग्रामीणों को पानी बोरिंग,हैंड पंप से भरना पढ़ रहा है, जिससे लोगो को एक दूसरे के संपर्क में आना पड़ता है
ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है इसलिए तात्कालिक रूप से इस समस्या का समाधान करना अति आवश्यक है।

गलियों में पानी बहना एक मजबूरी – प्रदीप बघेल (यूवा साथी)
पानी निकासी के लिए नालियों का होना आवश्यक है,नालियों का निर्माण कार्य रुकने से पानी को गलियों में बहना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है,बरहाल गंदे पानियो के बहाव से बीमारी फैलने का भी खतरा ग्रामीणों के बीच बना हुआ है।
इन सारी समस्याओं के समाधान हेतु डोंडी लोहारा जनपद में आवेदन दिया गया है एवम समस्याओं के निवारण हेतु आग्रह किया गया है,आवेदन देने गए आवेदकों में पंकज जैन,प्रदीप बघेल, गरुड़ साय, अनिल बन,नरेश सोरी एवम ग्रामीण एक आशा के साथ जनपद कार्यालय पहुंचे एवम समस्याओं को बताते हुए समस्या का निवारण हो ऐसा आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *