google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रतीराम कोसमा पहुंचे मनरेगा मजदूरों के बीच,सेनिटाइजर, मास्क व साबुन वितरित किया

Cg24 आजतक न्यूज

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का शहादत सप्ताह बालोद जिले में मनाया जा रहा है मनाया जा रहा है ।इसी तारतम्य में आज तीसरे दिन डौंडी ब्लाक के सिंघोला ग्राम पंचायत के ग्राम परस बीहरी में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बालोद जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर , बालोद जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रतीराम कोसमा एवं प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के सचिव भोलाराम नेताम ने अपने साथियों सहित परस बिहरी गांव में चल रहे गौठान निर्माण स्थल पर जाकर मजदूरों को सैनिटाइजर मास्क एवं साबुन का वितरण किया। साथ ही नेताद्वय द्वारा ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई कि शादी विवाह में भोज , या मृत्यु भोज, या बच्चों के पैदा होने पर आयोजित होने वाले छठी बरही, कार्यक्रम में कम से कम लोग उपस्थित हो भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें, एवं एक दूसरे से मिलना अति आवश्यक हो तो दूरी बनाकर ही मिले , समय-समय पर हाथ होते रहें, तथा मास्क का उपयोग करते रहे। स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के इस कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रतिराम कोसमा एवं भोलाराम नेताम के साथ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष नीरज ठाकुर सरपंच जितेंद्र नेताम आदिवासी नेता गंगा राम ठाकुर दीपक सहारे भूपेंद्र ठाकुर भूषण मंडावी शिवदास आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *