

Cg24 आजतक न्यूज़
बालोद cg24 आजतक न्यूज़ :- शहर के वार्ड नंबर 2,9,19 और रेलवे कॉलोनी के नाली के पानी को बाहर करने वाले प्रमुख नाला जिसकी सफाई दलदल होने के कारण नहीं हो पा रही थी,, उसे चैन माउंटेन बुलाकर साफ करने का कार्य नपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चैन माउंटेन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से यह सफाई संभव नहीं थी इसलिए इसके लिए चैन माउंटेन बुलाकर सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया है। पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने इस कार्य के बाद उम्मीद जताया कि रेलवे कॉलोनी और गणपति नगर सहित विभिन्न जगहों पर बरसात में होने वाली पानी जमाव की समस्या का समाधान होगा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904