Cg24 आजतक न्यूज़
डौण्डी लोहारा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू एवं ब्लॉक संयोजक बीरबल देशमुख, उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक ले लिए शिथिल किये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें हजारों पीड़ित परिवार को सेवा मिलेगी ।
लंबे इंतजार के पश्चात शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिलना बड़ी सुखद खबर है! जिले के डौंडी विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमाडुला में पदस्थ रहे स्व. श्री पंचमेश्वर चतुर्वेदी जी की पत्नी श्रीमती सतरूपा चतुर्वेदी को 17 मई को सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला आवासपारा खैरवाही में अनुकम्पा नियुक्ति मिली! डीपीआई से मार्गदर्शन उपरांत डीईओ बालोद से उनकों नियुक्ति हुईं! अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों के बंधन के चलते 2018 के प्रकरण पर बीएड/ डीएड व टेट की व्यवसायिक योग्यता लेने पर अब जाकर नियुक्ति मिली! एल बी संवर्ग के शिक्षक साथियों के परिवारों को तृतीय श्रेणी में सहायक ग्रेड-03 में कुछ जगह व चतुर्थ श्रेणी में भृत्य के पद पर अनुकम्पा के अतिरिक्त सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का जिले में पहला व पूरे प्रदेश में जानकारी के अनुसार संभवतः पहला ही प्रकरण हो सकता है! अभी भी नियमों के बाध्यता के चलते शैक्षणिक अर्हता के अभाव में कई प्रकरण लंबित है! जुलाई 2018 के पहले के पंचायत विभाग से दिवंगत हजारों शिक्षक साथियों के परिवार अभी भी नियुक्ति से वंचित है! पर शिक्षा विभाग में नियमित शिक्षक की जिले में हुई यह अनुकम्पा नियुक्ति बहुत सुकून दिया! अब सभी प्रतीक्षारत दिवंगत के परिवारों को नियुक्ति जल्द मिलेगा .. यही उम्मीद है!जिले में तत्परता से अनुकम्पा पर सहायक शिक्षक नियुक्ति के लिए ब्लॉक के श्रीमती ललिता यादव, बसंती पिकेश्वर, लक्ष्मी गंजीर, मालती यादव,अनुसुइया यादव संतोष देवांगन, नीलेश देशमुख,अविनाश साहू, खेमन साहू, बृजमोहन मानिकपुरी, विजय पटेल, नरेन्द्र साहू, परमानंद साहू, दिनेश नायक,हिमाचल साहू, मुक्तानंद सोनी,दुर्गेश साहू,रोशन साहू,रूपेश देशमुख,मनीष देशमुख,चंदबली जोशी, ने डीपीआई व डीईओ बालोद का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904