google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा में भी भाजपा नेता बैठे धरने पर

Cg24 आजतक न्यूज़

प्रदेश भाजपा के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में शहर भाजपा मंडल के नेताओ द्वारा राजहरा थाना के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । ज्ञात हो कि टूल किट के माध्यम से विश्व पटल पर देश एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के उद्देश्य से कार्य किया गया जिसके सबूत को पेश करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को बदनाम करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर एक कूटनीतिक दृष्टिकोण से एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश स्तर पे गिरफ्तारी एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में राजहरा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े,मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, महामंत्री बॉबी छतवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद वंधवानी ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में बैठी है अपने सत्ता का दुरुपयोग कर रही एवं केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में हर बार अपनी असहमति दिखाई है और अब अपनी ओछी राजनीति दिखाते हुए डॉ रमन सिंह के अगुवाई में विपक्ष की सक्रियता से घबराकर उनपर झूठा एफआईआर कर आवाज को दबाया जा रहा है ऐसे तानाशाही सरकार का चेहरा जनता के सामने आना बहुत आवश्यक है। धरना प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष विशाल मोटवानी, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंत्री रमेश गुज्जर,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, दमनदीप मनोज दुबे, विजयभान, ताम्रध्वज सुधाकर, बंटी चोपड़े, संजीव सिंह, श्रीजीत, राकेश कोसरे, शब्बीर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *