Cg24 आजतक न्यूज़

डौंडी लोहारा — प्रदेश भाजपा के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार डौंडी लोहारा मंडल के नेताओ द्वारा डौंडी लोहारा थाना के समक्ष दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।
डौंडी लोहारा मुख्यालय के थाना के सामने धरना देने वाले भाजपा नेताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देव लाल ठाकुर ,जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे तथा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिंन्हा ने धरना दिया । भाजपा नेताओं द्वारा टूल किट के माध्यम से विश्व पटल पर देश एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा टूल किट तैयार कर षडयंत्रकारी कार्य किया । भाजपा नेताओ द्वारा कांग्रेस के खिलाफ सबूत को पेश करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को बदनाम करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर एक कूटनीतिक दृष्टिकोण से एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसके विरोध में भाजपा के डौंडी लोहारा मंडल के कार्यकर्ताओ सहित पूरे प्रदेश स्तर पर गिरफ्तारी एवं धरना प्रदर्शन किया गया है। इस कड़ी में डौंडी लोहारा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

जिला अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण के लिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिये टूल किट तैयार कर देश की छवि को विदेशों में खराब करने का प्रयाश किया है ।कांग्रेस जब अपने इस हथकंडे में सफल नही हो पायी तथा भाजपा नेताओं द्वारा जब कांग्रेस पार्टी के षड़यंत्र को बेनकाब किया गया तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी प्रकरण में एफ.आई.आर. कराकर प्रशासन का दुरूपयोग किया है । भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस फर्जी एफ.आई.आर.का विरोध किया गया है तथा विरोध स्वरूप डौंडी लोहारा थाना में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है ।
भाजपा नेतागण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देव लाल ठाकुर ,जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे तथा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिंन्हा ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में बैठी है अपने सत्ता का दुरुपयोग कर रही एवं केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में हर बार अपनी असहमति दिखाई है और अब अपनी ओछी राजनीति दिखाते हुए डॉ रमन सिंह के अगुवाई में विपक्ष की सक्रियता से घबराकर उनपर झूठा एफआईआर कर आवाज को दबाया जा रहा है ऐसे तानाशाही सरकार का चेहरा जनता के सामने आना बहुत आवश्यक है। इसीलिए आज यह धरना तथा गिरफ्तारी दिया गया है।
स्थानीय थाना प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा भाजपा के नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण अनुवीभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जहाँ न्यायालय द्वारा पांचों भाजपा नेताओं को जमानत पर रिहा किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार टूलकिट मामले में डॉ रमन सिंह के खिलाफ फ़र्ज़ी FIR दर्ज करने के विरोध में संजारी चौकी में भाजपा मंडल खेरथा का धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटीसेल हरीश कटझरे, भाजपा मंडल खेरथा के महामंत्री सुरेश केसरवानी, मंत्री हेमलाल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलाल देशलहरे व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंचू रावटे शामिल रहे। धरना पश्चात सभी ने अपनी गिरफ्तारी दी डौंडी लोहारा न्यायालय में जमानत पर भाजपा नेताओं को रिहा किया गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904