*राजनीतिक विवशता से गिरफ्तारी की नोटंकी पर तुले भाजपाई – रतिराम कोसमा
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को मिले नोटिस पर भाजपाई प्रदर्शन को उनके अपराध बोध का परिचायक करार दिया है।
Cg24 आजतक न्यूज़
महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के सहभागी डॉ रमन सिंह से उनके ट्वीटर अकाउंट की सत्यता जानने के लिए सीएसपी रायपुर के द्वारा धारा 91 की नोटिस जिसमें डॉ साहब का पक्ष जानने स्प्ष्ट लेखबद्ध कर प्रेषित किये हैं ना कि गिरफ्तारी की परन्तु भाजपाइयों द्वारा पूरे प्रदेश में दिखावा प्रदर्शन करना मात्र राष्ट्रीय स्तर पर जनाधार दिखाने का असफल प्रयास है नोटिस में स्पष्ट लेख है कि 24 तारीख को 12:00 बजे अपने निवास पर उपस्थित होने का कष्ट करें जैसे आदर सूचक शब्दों के साथ उन्हें संबोधित किया गया है। यह छ ग में कांग्रेस सरकार की कुशल प्रशासनिक व्यवस्था का परिचायक है भाजपा के नेता अपनी निष्ठा या चाटुकारिता जो भी प्रदर्शित करने के लिए थाने के सामने जाकर सिर्फ फोटो बाजी कराये हैं। जिला के एक नेता ने तो पोस्टर में लिखे शब्दों के साथ खड़ा होना भी मुनासिब नहीं समझा और वे पांपलेट को मोड़ कर अपनी निष्ठा पदर्शित किया है। छ ग में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसी निरापराध या जिसके विरुद्ध कोई शिकायत नहीं है उसे गिरफ्तार करने का सिलसिला बंद हो चुका है इसी विश्वास से भाजपा के लोग थाने में जाकर अपनी गिरफ्तार का दंभ भर रहे हैं हड़बड़ी में की गई गड़बड़ी व्यक्ति को किस परेशानी में डालती है यह इस प्रकरण से स्पष्ट हो गया बिना सच्चाई पता करें या जाने हवाबाजी में सोशल मीडिया में पोस्ट करना आईटी एक्ट की धारा के तहत भी दंडनीय अपराधिक कृत्य है ऐसी दशा में भाजपा के लोग कोरोना काल में गिरफ्तारी देने की नौटंकी ना करें क्योंकि वे नौटंकी करने जा रहे हैं उनके विरुद्ध थाने में ना तो अपराध दर्ज है और ना ही शिकायत प्राप्त हुई है ऐसी दशा में गिरफ्तारी का प्रश्न ही नहीं उठता सिर्फ माहौल खराब करने के उद्देश्य से यह राजनीतिक क्रियाकलाप लोकतंत्र के लिए घातक है मात्र राजनीतिक विवशता के चलते प्रदर्शन है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904