

गुंडरदेही परस साहू
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर के पुलिस थाना के ठीक सामने में बेजुबान जानवर से टकराकर 5 मिनट के अंदर दो अलग-अलग बाइक सवार ने गाय से टकराया मामला गुंडरदेही पुलिस थाना के सामने समय लगभग 8:00 बज कर 50 मिनट पर जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया.
पहला घटना 8 बजकर 50 मिनट को पेट्रोल पंप में काम करने वाले एक युवक बलराम पटेल पिता ओंकार पटेल उम्र 24 वर्ष ने काम करके अपने घर सनोद जा रहे थे इसी बीच पुलिस थाना के सामने गाय से टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गया वहीं उनकी सर माथे पर गंभीर चोट आई हैल


दूसरा घटना नगर पंचायत वार्ड नंबर नौ के भूपेश तारम 35 वर्ष ने बालोद रोड से आ रहा था इसी बीच पुलिस थाना के ठीक सामने में बेजुबान जानवर से वह भी टकरा गया जिससे 20 मीटर तक पक्की सड़क पर घसीटते हुए बेचैन होकर सड़क किनारे स्टॉपर पर टकराया , गुंडरदेही पुलिस सूचना के बाद पहुंची तब 108 में उन्हें गुंडरदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
सरकार की योजना सड़क पर इसलिए लोगों की जान ,बेजुबान जानवर से टकराकर जा रही है, सड़क से जानवर हटाने प्रशासन गंभीर नहीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना रेफर सेंटर गुंडरदेही , समय पर डॉक्टर नर्स नहीं होने से पार्षद एवं नगर वासियों में नाराजगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे एक्सीडेंट के दो घायलों को 108 में पहुंचाने के बाद 20 मिनट तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा ,नहीं वहां पर कोई डॉक्टर नर्स नहीं थे, सिर्फ अपने ड्यूटी पर एक नर्स बैठी थी चेंबर पर वार्ड नंबर 9 के पार्षद सलीम खान ,वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव ,कांग्रेस नेता फैज बख्श, एवं प्रभु सोनकर चेतन सोनकर, सद्दाम खान सामाजिक कार्यकर्ता, ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस गुंडरदेही अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर हो गया है, यहां के अधिकारी कर्मचारी व डॉ समय पर नहीं उपस्थित होते इन के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है ।
आखिर अस्पताल की अव्यवस्था की खबर छपने पर जिम्मेदार अधिकारी रोटी सेक रहे है आखिर जनमानस को स्वास्थ्य सुविधा के लाभ इस गुंडरदेही में क्यों नहीं मिल रहा है सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता खाली सोशल मीडिया में फोटो खिंचा कर अपने नेता बन रहे हैं पर धरातल पर कोई जानने को तैयार नहीं।
वहीं वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव ने कहा यह एक रेफर सेंटर के नाम से नेम प्लेट बोर्ड लगा देना चाहिए ,क्योंकि यहां पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है ।
सलीम खान पार्षद ने कहा कभी भी इस अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते ऐसे में राज्य शासन के स्वास्थ्य सुविधा से लोग वंचित हो रहे हैं रेफर सेंटर के नाम से जाना जा रहा है ,।
वही डॉक्टर नर्स नहीं होने के कारण फैज बख्श ने बीएमओ डॉक्टर रेणुका प्रश्नों से बात कर वहां पर स्टाफ नर्स को बात करवाए तब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को बुलाने की बात कही गई है, जैसे ही घायलों का अस्पताल पहुंचाया वैसे ही नगर के भीड़ का हुजूम लग गया प्रशासन के प्रति नगरवासी काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे,।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904