राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों में ग्रहण लगाना चाहती है :- देवलाल ठाकुर
बालोद जिला में 19,20 में लगभग 7000 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं।7000 को प्रथम किस्त आवंटित हो चुका है।
6000 को द्वितीय किस्त आवंटित हुआ है 4000 को तृतीय किस्त आवंटित हुआ है।
जिले में पूर्ण आवास की संख्या 4100 के करीब लेकिन अंतिम क़िस्त आज तक नही मिल पाया है।
बालोद cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजना पर राज्य सरकार ग्रहण लगा रहा है। गरीबो के आवास योजना का सही समय पर पैसा नही दिया जा रहा है। जिससे यह योजना भी अधर में लटका हुआ दिख रहा है। आज बालोद जिला में प्रधानमंत्री आवास के तहत किसी भी हितग्राही को उनका किस्त नहीं मिल पा रहा है जिससे गरीब गरीब परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हो गया है। निश्चित ही जिनके पास पक्का छत नहीं था उनके सपनों का घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत उनको राशि आवंटित की गई लेकिन राज्य सरकार द्वारा उनके घरों को पूर्ण होने के बाद भी किस्त जारी नहीं कर पा रही है जो कि निंदनीय है प्रधानमंत्री ने सपना देखा था कि हर गरीब के सर में पक्का मकान हो शायद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि गरीब के घर में पक्का छत हो इसलिए उनके किस्तों में देरी कर रही है।
खामियाजा यह हो रहा है कि उनको पैसा ना होने के कारण अधिक दर में निर्माण सामग्री खरीदना पड़ रहा है जिससे उनकी लागत अत्यधिक हो रही है गरीब परिवार इसका वहन नहीं कर पा रहा है कई परिवार तो उधार में दुकानों से सामान लिया हुआ है उधार देने वाले दुकानदार उनके घरों का चक्कर काट रहे हैं जिससे गरीब परिवार मुंह चुरा कर भाग रहा है।
राज्य शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए किन गरीब परिवारों की मदद के लिए आश्रित परिवारों की मदद के लिए तत्काल सभी को राशि उपलब्ध कराएं जिससे गरीब आश्रित परिवार अपने घर को बचा सके
सामने वर्षा काल चालू होने वाला है कई लोगों के प्रधानमंत्री आवास अभी भी अपूर्ण स्थिति में है ऐसे हालात में वह कैसे अपने आवास को पूर्णकर पाएंगे पानी गिरने के साथ उनके बीच में बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी इसलिए तत्काल फौरी तौर पर इन सभी हितग्राहियों को किस्तें जारी कर दी जाए जिससे यह लोग अपने घरों को जल्द से जल्द बना सके
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904