google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुंदा नगर में पार्षद संग भाजपा नेताओं ने बांटा सुखा राशन

cg24 आजतक न्यूज

अर्जुंदा नगर के वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा पार्षद चंद्रहास देवगन ने वार्ड वासियों को संक्रमण काल की इस विपदा में सूखा राशन बांटकर लोगों के लिए एक सहयोगात्मक पहल की है।श्री देवांगन ने अपने वार्ड के प्रत्येक घरों के लिए राशन सामग्री सहित साबुन निरमा सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं से परिपूर्ण किट वार्डवासियों को प्रदान किया है। इस अवसर पर सामग्री वितरण के अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता,पार्षद ओसाभ यादव,किसान नेता रोमन सोनकर समाजसेवी राजेश सोनकर ने इस अवसर पर अपने हाथो से वार्डवासियों को राशन किट सौंपा! पार्षद चंद्रहास देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि पार्षद होने के नाते इस संक्रमण काल में हमें अपने वार्डवासियों के चूल्हे का ध्यान रखना होगा।लोग कई दिनों से बेरोजगार हो चुके है जिसकी चलते उन्हें ऐसा सहयोग करना हमारा फर्ज है। और नगर की प्रत्येक जरूरतमदों के लिए भाजपा कार्यकर्ता सहयोग हेतु तैयार है।इस समय हम सब आपस में एक परिवार के भांति एक दूसरे का सहयोग करे ताकि सभी इस आपदा से लड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *