
Cg24 आजतक न्यूज़
डौंडीलोहारा :- कोविड 19 के इस संकट की घड़ी में कोई भूखा न रहे जरूरत मंदो की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य तिथि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को अनाज तथा खाद्य पदार्थ का किट पहुंचाकर मदद कर रही है। युवाओं , बुजुर्गों व समाजसेवी लोगों से मिलकर गांव के हाल-चाल जानते हुए इस वैश्विक कोरोना महामारी से सावधान रहने तथा कोविड 19 के नियमों का पालन करने अपील करती नजर आती। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने चिलचिलाती धूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत के एल्डरमैन अवध कौमार्य के निधन के बाद श्रद्धांजलि तो दिया था लेकिन कोरोना कॉल के कारण उनके परिवार को समय नहीं दे पाई थी।गुरुवार को स्वर्गीय अवध कौमार्य के परिवार से श्रीमती भेड़िया ने चर्चा करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। हमने कांग्रेस पार्टी के होनहार योद्धा को खो दिया है जिसका हमें दुख है। आप अकेला नहीं बल्कि हम आपके साथ हैं। उनकी धर्मपत्नी से कहा कि मैं चाहती हूँ कि आपके पति के स्थान पर आप एल्डरमैन की कमान को सम्हाले आपकी सहमति हो तो नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जायेगी। जिससे हमें भी अच्छा लगेगा कि हम अपने परिवार के दुख में सहभागी बने हैं। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि कांग्रेस के ओजस्वी कर्मठ कार्यकर्ता को खोने का दुख पूरे कांग्रेस जनों को है यह कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोपाल प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904